Friday, May 1, 2026
Newspaper and Magzine


जिला स्तरीय खेल महाकुंभ 2025 तीरंदाजी चयन ट्रायल प्रतियोगिता का सफल आयोजन

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL SPORTS , at July 4, 2025 Tags: , , ,

BOL PANIPAT । हरियाणा खेल विभाग के दिशा-निर्देशों अनुसार खेल महाकुंभ 2025 के अंतर्गत आज एनवी आर्चरी एकेडमी ( माउंट आबू स्कूल अंसल  ) में जिला स्तरीय तीरंदाजी चयन ट्रायल का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ माउंट आबू स्कूल की प्राचार्या डॉ. सीमा सिंह द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया। इस प्रतियोगिता में रीकर्व और कंपाउंड दोनों वर्गों में खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। परिणामस्वरूप, निम्नलिखित खिलाड़ी राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ 2025 के लिए चयनित किए गए:

 कंपाउंड वर्ग:

  1. सितांशु  – एनवी आर्चरी अकैडमी
  2. यश दिवान – आईबी कॉलेज
  3. आहान – बालविकास   स्कूल
  4. प्रियांशु – श्री चतिन्य स्कूल 

 रीकर्व वर्ग:

  1. राहुल गुप्ता
  2. उन्नत पूनिया
  3. दक्ष वर्मा
  4. विनय आर्य

इस अवसर पर पानीपत जिला तीरंदाजी कोच  नागेश्वर वशिष्ठ ने कहा, “यह मंच खिलाड़ियों को राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने का अवसर प्रदान करता है। हमें गर्व है कि पानीपत के खिलाड़ी हर बार अपनी काबिलियत का लोहा मनवाते हैं।”

माउंट आबू स्कूल की प्राचार्या डॉ. सीमा सिंह ने भी विजेताओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा, “खिलाड़ियों का यह जुनून और मेहनत निश्चित ही उन्हें बड़े मंचों तक ले जाएगी।”

इस अवसर पर आर्चरी ट्रेनर साहिल गुलिया, अजय शर्मा, माउंट आबू स्कूल के खेल शिक्षक  रजत  उपस्थित रहे।

अंत में इस खास मौके पर स्कूल के प्रबंधक संचित  ने सभी विजेताओं को दिल से शुभकामनाएं दीं और उनके सुनहरे भविष्य की कामना की

Comments