‘अंतर्सदनीय संस्कृत श्लोक उच्चारण प्रतियोगिता‘ का आयोजन किया गया।
BOL PANIPAT : सैक्टर 13-17 में स्थित दयाल सिंह पब्लिक स्कूल, पानीपत में ‘संस्कृत विभाग‘ की ओर से ‘अंतर्सदनीय संस्कृत श्लोक उच्चारण प्रतियोगिता‘ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभांरभ प्रधानाचार्या विनीता कुमार तोमर एवं मुख्याध्यापिका डाॅ. नीलम वत्स ने किया। इसमें कक्षा छठी से आठवीं के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य बच्चों में आचरण एवं नैतिक मूल्यों को विकसित करना रहा। प्रतियोगिता में अरावली , हिमालय,नीलगिरी और शिवालिक सदन के लिए प्रत्येक कक्षा से एक एक बच्चे का चयन करके टीम का गठन किया गया। बच्चों ने विद्या के लाभ, सज्जनों की संगति और दुष्ट के स्वभाव से संबंधित श्लोकांे का उच्चारण किया। सभी बच्चों ने अपने-अपने सदन की जीत के लिए बड़े उत्साहपूर्वक भाग लिया।
प्रतियोगिता का परिणाम इस प्रकार रहाः-
प्रथम स्थान छात्रा परी कक्षा छठी अरावली सदन
द्वितीय स्थान मान्या गुप्ता कक्षा आठवीं अरावली सदन
तृतीय स्थान कार्तिक कक्षा सातवीं शिवालिक सदन
अंत में प्रधानाचार्या ने विजेता छात्रों को हार्दिक बधाई दी और भविष्य में इस प्रकार की गतिविधियों एवं प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए प्रेरित किया।
निर्णायक मंडल की भूमिका डाॅ. नीलम वत्स एवं फतेह सिंह ने निभाई।
मंच का संचालन छठी रूबी की छात्रा सारा द्वारा किया गया।

Comments