Wednesday, July 22, 2026
Newspaper and Magzine


राष्ट्रीय मतदाता दिवस के उपलक्ष्य में जागरूकता रैली का आयोजन किया गया।

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at January 25, 2026 Tags: , , , , , ,

BOL PANIPAT : आई.बी.(पी.जी.) महाविद्यालय में राष्ट्रीय मतदाता दिवस के उपलक्ष्य में एक भव्य जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का समन्वय एन.एस.एस., एन.सी.सी., यूथ रेड क्रॉस और शारीरिक शिक्षा विभाग द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। रैली का शुभारंभ महाविद्यालय प्रबंध समिति के सदस्यों  परमवीर ढींगरा उप-प्रधान आई बी सोसाइटी,  रवि गोसाई सचिव आई बी सोसाइटी,  रमेश नागपाल कैशियर,   युधिष्ठिर मिगलानी कार्यकारिणी सदस्य, कॉलेज प्राचार्य डॉ. शशि प्रभा मलिक और उप-प्राचार्या डॉ. किरण मदान, यूथ रेड क्रॉस अधिकारी डॉ जोगेश, एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी खुशबू द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया।
इस अवसर पर उप-प्रधान परमवीर ढींगरा ने कहा कि 25 जनवरी 1950 को भारतीय निर्वाचन आयोग का गठन हुआ था इसलिए हर साल 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया जाता है। हम सबको मतदान के महत्व को समझना चाहिए और दूसरों को भी प्रेरित करना चाहिए ।  
प्राचार्या डॉ. शशि प्रभा मलिक ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि मतदान न केवल हमारा संवैधानिक अधिकार है, बल्कि यह एक नैतिक कर्तव्य भी है और एक जागरूक नागरिक वही है जो निष्पक्षता एवं सूझबूझ से अपने मत का प्रयोग करता है।
उप-प्राचार्या डॉ किरण मदान ने कहा कि राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर हम सभी को यह संकल्प लेना चाहिए कि हम अपने मताधिकार का उचित उपयोग करेंगे ।  
यूथ रेड क्रॉस अधिकारी डॉ. जोगेश ने लोकतंत्र को सशक्त बनाने में प्रत्येक मतदाता की अहम भूमिका पर बल दिया।
एन.एस.एस. कार्यक्रम अधिकारी खुशबू ने भारत को दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र बताते हुए युवाओं को किसी भी दबाव या प्रलोभन से मुक्त होकर मतदान करने की प्रेरणा दी।
यह रैली महाविद्यालय परिसर से शुरू होकर शहर के मुख्य इंसार बाजार तक पहुँची, जहाँ उत्साह से भरे विद्यार्थियों ने स्थानीय दुकानदारों और आम जनता को जागरूक किया। विद्यार्थियों ने हाथों में जागरूकता संबंधी तख्तियां लेकर और नारों के माध्यम से बाजार के सभी स्थानीय निवासियों को लोकतंत्र में मतदान की शक्ति और उसके महत्व के बारे में विस्तार से बताया। इस रैली के माध्यम से महाविद्यालय ने युवाओं और स्थानीय नागरिकों के बीच लोकतांत्रिक सहभागिता का एक सशक्त संदेश प्रसारित किया । इस रैली को सफल बनाने में डॉ नीतू, एन.एस.एस स्वयंसेवकों और एनसीसी कैडेट्स ने अहम भूमिका निभाई 

Comments