Monday, June 1, 2026
Newspaper and Magzine


जितनी बेटियां गरीब परिवार से हैं उन सब की फीस हरियाणा सरकार वहन करेगी : राजकुमार कालीरमन

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at January 17, 2024 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 17 जनवरी। विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत बुधवार को गांव झ्ट्टीपुर में बतौर मुख्य अतिथि बोलते हुए भाजपा नेता राजकुमार कालीरमन ने उपस्थित जन समूह को संकल्प शपथ दिलवाई और कहा कि अब हमारी बेटियां टेक्नोलॉजी की शिक्षा भी बिल्कुल फ्री में प्राप्त करेंगी। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने एक बहुत ही अहम फैसला लिया है की जो बेटियां बीपीएल परिवार से हैं और टेक्नोलॉजी की पढ़ाई करना चाहती है। हरियाणा में बड़ी-बड़ी यूनिवर्सिटी और कॉलेज हैं जैसे की पानीपत में पाइट और गीता महाविद्यालय आदि इनमें अगर हमारी बेटियां पढ़ना चाहती हैं तो इसी साल से यह सत्र शुरू हो जाएगा और जितनी बेटियां गरीब परिवार से हैं उन सब की फीस हरियाणा सरकार वहन करेगी।
उन्होंने कहा कि जो सामान्य वर्ग की बेटियां हैं वह अगर इन कॉलेज में दाखिला लेगी तो आधी फीस सरकार भरेगी और आधी फीस अभिभावक भरेंगे।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बहुत दूर की सोच है कि जब तक पंक्ति में बैठा अंतिम आदमी लाभ नहीं ले लेता तो हमारा भारत विकसित नहीं हो सकता इसलिए भारत को विकसित बनाने के लिए हर गरीब आदमी तक वह योजनाएं पहुंचानी चाहिए जो उनको मिलनी चाहिए।
भाजपा नेता कुलदीप कौशिक ने कहा कि आयुष्मान कार्ड लोगों के स्वास्थ्य की गारंटी प्रदान करता है। इसके तहत प्रत्येक परिवार के सदस्य का 5 लाख तक का स्वास्थ्य बीमा बिल्कुल फ्री है और इसके तहत प्राइवेट अस्पतालों में भी अपना इलाज करवाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि आमजन को प्रदेश सरकार की यह अनूठी दें है। उन्होंने केंद्र और प्रदेश सरकार की अन्य योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया। कार्यक्रम में भाजपा नेता जगबीर आर्य ने भी सरकार की योजनाओं के बारे में जानकारी दी। इस मौके पर नए तहसीलदार राहुल राठी भी उपस्थित रहे।

Comments