Monday, June 1, 2026
Newspaper and Magzine


डीसी सुशील सारवान ने दी जानकारी. पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव के लिए 19 अक्टूबर तक दाखिल होंगे नामांकन

By LALIT SHARMA , in Uncategorized , at October 18, 2022

BOL PANIPAT , 18 अक्टूबर। पंचायती राज संस्थाओं के छठे आम चुनाव के पहले चरण के लिए नामांकन दाखिल करने में अब केवल एक दिन का समय शेष रह गया है। डीसी सुशील सारवान ने नामांकन प्रक्रिया को लेकर जानकारी देते हुए बताया कि जिला में पंचायत चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया बुधवार 19 अक्टूबर तक जारी रहेगी। राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रात:10 से दोपहर बाद तीन बजे तक जिला परिषद सदस्यों के लिए लघु सचिवालय पानीपत, पंचायत समिति सदस्यों के लिए जिला के सभी खण्ड मुख्यालय पर, पंच-सरपंच के लिए पंचायत स्तर पर नामांकन लिए जा रहे हैं। उम्मीदवारों की सुविधा के लिए लघु सचिवालय व खण्ड मुख्यालय पर हेल्प डेस्क भी स्थापित किए गए है।

Comments