दुकान में चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार. चोरीशुदा दो बैटरी व एक चार्जर बरामद.
BOL PANIPAT : 29 जुलाई 2024, सीआईए टू पुलिस टीम ने बरसत रोड पर विकास नगर में बैटरी की दुकान से चोरी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान वीरभान निवासी राज नगर के रूप में हुई।
सीआईए टू प्रभारी सब इंस्पेक्टर संदीप ने बताया कि उनकी टीम को रविवार देर शाम गश्त व जांच पड़ताल के दौरान गुप्त सूचना मिली की संदिग्ध किस्म का एक युवक देवी मंदिर के नजदीक नाला की पटड़ी पर घूम रहा है। पुलिस टीम ने मौके पर दबिश देकर युवक को काबू कर पूछताछ की तो उसने अपनी पहचान वीरभान पुत्र ओम प्रकाश निवासी राज नगर के रूप में बताई। गहनता से पूछताछ करने पर आरोपी ने 26 जुलाई शुक्रवार की रात बरसत रोड पर विकास नगर में बैटरी की दुकान से दो बैटरी व एक चार्जर चोरी करने की वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा। चोरी की उक्त वारदात बारे थाना तहसील कैंप में संदीप निवासी नांदनौर सोनीपत की शिकायत पर अभियोग दर्ज है।
थाना तहसील कैंप में संदीप पुत्र वीरेंद्र निवासी नांदनौर सोनीपत ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि वह बैटरी स्मार्ट कंपनी में रिकवरी टीम में काम करता है। कंपनी ने बरसत रोड पर विकास नगर में सचदेवा गार्डन के सामने दुकान में चार्जिंग प्वाइंट बना रखा है। 26 जुलाई की रात अज्ञात चोर दुकान का ताला तोड़कर दो बैटरी व एक चार्जर चोरी कर ले गए। थाना तहसील कैंप में संदीप की शिकायत पर अभियोग दर्ज कर पुलिस ने आरोपियों की पहचान व धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे।
सब इंस्पेक्टर संदीप ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया वह नशा करने का आदी है। नशे की लत पूरी करने के लिए पैसों की जरूरत पड़ी तो आरोपी ने चोरी की उक्त वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरीशुदा 2 बैटरी, 1 इनर्वटर बरामद कर सोमवार को पूछताछ के बाद आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया।

Comments