Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


राष्ट्रीय विज्ञान पुरस्कार 2024 के लिए आवेदन आमंत्रित: उपायुक्त डॉक्टर वीरेंद्र कुमार दहिया

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at February 22, 2024 Tags: , , , , ,

-आवेदन की अंतिम तिथि 28 फरवरी

BOL PANIPAT, 22 फरवरी। भारत सरकार ने विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार के क्षेत्र में राष्ट्रीय विज्ञान पुरस्कार 2024 की घोषणा की है। राष्ट्रीय विज्ञान पुरस्कार शोधकर्ताओं, प्रौद्योगिकीविदो और नवप्रवर्तकों के उत्कृष्ट और प्रेरक वैज्ञानिक, तकनीकी और नवाचार योगदान को मान्यता प्रदान करता है।
डीसी डॉ वीरेंद्र कुमार दहिया ने जानकारी देते हुए बताया कि विज्ञान, प्रौद्योगिकी और प्रौद्योगिकी आधारित नवाचार के विभिन्न क्षेत्रों में व्यक्तियों या टीम से राष्ट्रीय विज्ञान पुरस्कार (आरवीपी) के लिए नामांकन, आवेदन आमंत्रित किए गए है। आवेदन की अंतिम तिथि 28 फरवरी है।
  डीसी ने बताया कि यह पुरस्कार चार श्रेणियों में प्रदान किए जाएंगे, जिसमें विज्ञान रत्न  (वीआर) विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में जीवन काल की उपलब्धियों और योगदान को मान्यता देने के लिए अधिकतम तीन पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। इसी प्रकार विज्ञान श्री (वीएस) विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में विशिष्ट योगदान को मान्यता देने के लिए अधिकतम 25 पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।

Comments