Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


आई.बी.स्नातकोतर महाविद्यालय में विद्यार्थियों के मार्गदर्शन हेतु हेल्प डेस्क की व्यवस्था

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at June 2, 2025 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : आई. बी. स्नातकोतर महाविद्यालय में स्नातक प्रथम वर्ष में प्रवेश लेने के इच्छुक विद्यार्थियों के मार्गदर्शन हेतु कॉलेज द्वारा हेल्प डेस्क की व्यवस्था प्रारंभ की गयी है |19 मई, 2025 से एडमिशन का पोर्टल सक्रिय हो गया है इसी के चलते महाविद्यालय में भारी संख्या में विद्यार्थियों का आवागमन चल रहा है और हेल्प डेस्क के माध्यम से विद्यार्थियों  को दाखिले से सम्बन्धित विभिन्न जानकारियां  प्राप्त हो रही है | इस हेल्प डेस्क का उद्देश्य विद्यार्थियों को प्रवेश प्रक्रिया , विभिन्न पाठयक्रमों की जानकारी, आवेदन की प्रक्रिया एवं कोर्स चयन में सहायता प्रदान करना है इसके साथ-साथ  विभिन्न गतिविधियाँ  जैसे प्लेसमेंट सैल, कल्चरल एक्टिविटी  की जानकारी भी प्रदान की जाती है | विद्यार्थियों  को विभिन्न सर्टिफिकेट कोर्सेज जैसे कंप्यूटर, लैंग्वेज, टैली, मेधा, फाउंडेशन  क्लब, स्किल डेवलपमेंट, पर्सनालिटी डेवलपमेंट एवं डिजिटल मार्केटिंग आदि की भी जानकारी प्रदान की जा रही है | विद्यार्थियों को यह भी बताया गया कि NEP 2020 के अनुसार प्रत्येक विद्यार्थी को डिग्री लेने के साथ-साथ 120 घंटे कि इंटर्नशिप करना भी अनिवार्य है और महाविद्यालय का इंटर्नशिप सैल विद्यार्थियों को इंटर्नशिप  अवसर देने के लिए हमेशा प्रयासरत है | समाज सेवा एवं देश सेवा में जाने वाले इछुक विद्यार्थियों को NSS व NCC के सन्दर्भ में जानकारी दी जा रही है|

महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. शशि प्रभा मलिक ने बताया कि गरीब बच्चे तथा मेधावी बच्चों को मेरिट के आधार पर फीस में छूट दी जाएगी | उन्होंने बताया कि कॉलेज परिसर में हेल्प डेस्क की व्यवस्था कार्यदिवस के साथ-साथ रविवार को भी सुचारू रूप से प्रातः 9:00 बजे से सांय 4:00 बजे तक संचालित की जा रही है है जिससे कार्यरत अभिभावक भी अपने बच्चों के साथ आकर अधिक से अधिक जानकारी प्राप्त कर सके | अभी तक लगभग 1300 विद्यार्थी पंजीकरण करवा चुके है | महाविद्यालय में ICT, Honeywell और Infosys, Capgemini के संयुक्त तत्वावधान में पार्लर, कथक, सिलाई, साइबर सिक्यूरिटी, प्रीमियर बैंकिंग एवं आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस में इंटर्नशिप कराई गई  और इंफोसिस से हमारे कॉलेज के विद्यार्थियों को 6 लाख सालाना का पैकेज प्रदान किया गया | पिछले तीन वर्षो में लगभग 700 विद्यार्थियों को रोजगार प्राप्त करवाया जा चुका है | अतः रोजगार के इच्छुक विद्यार्थी एक बार आई. बी. महाविद्यालय में आकर अपनी जिज्ञासा का शमन करे | डॉ. शशि प्रभा मलिक ने बताया कि आगामी सत्र से ग्रामीण आँचल से आने वाली छात्राओं के लिए AC बस की व्यवस्था महाविद्यालय द्वारा की जा रही है ताकि बेटियों को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े |

Comments