नन्ही छात्राओ ने मनाया बाल दिवस
BOL PANIPAT : आर्य गर्ल्स पब्लिक स्कूल, पानीपत के जूनियर विंग की कक्षा नर्सरी से द्वितीय की छात्राओं ने ‘बाल दिवस’ धूमधाम व जोश के साथ मनाया। यह दिन भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के जन्मदिवस पर मनाया जाता है। यह दिन समर्पित है- हर बच्चे को जोकि भारत का भविष्य है।
यह दिन याद दिलाता है कि बच्चे समाज में कितना महत्त्वपूर्ण हिस्सा निभाते हैं। इस कार्यक्रम के उद्देश्य था कि भविष्य के नेता, वैज्ञानिक व चैंपियनों को हम एक प्रेमभरा व सहयोग से परिपूर्ण वातावरण दें जहाँ उनकी सभी प्रकार की प्रतिभाएँ निखर सकें ।
इस अवसर पर बच्चियों ने कविताएँ सुन्दर ,गीत आदि सुनाए व मनमोहक नृत्यों की प्रस्तुति दी। छात्राओं ने कुछ खेल भी खेले।
इस प्रकार, समस्त दिन उन्होंने अत्यन्त हर्षोउल्लास के साथ मनाया।
प्रधानाचार्या मीनाक्षी अरोड़ा ने बच्चों को बधाई देते हुए कहा कि हर बच्चा प्यार, सम्मान व समान अवसरों का हकदार है।
जूनियर विंग प्रभारी रितु गोयल ने शुभकामना संदेश में कहा कि बच्चे कोमल फूल के समान होते हैं जो सही देख-रेख, शिक्षा व मार्गदर्शन से बेहतर बढ़ोतरी कर सकते हैं। हमें बच्चों के मन को समझना चाहिए।

Comments