Sunday, October 25, 2026
Newspaper and Magzine


4 किलो 500 ग्राम गांजा सहित नशा तस्कर गिरफ्तार.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at November 2, 2023 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 02 नवम्बर 2023, एंटी नारकोटिक्स सेल पुलिस टीम ने गांव कारकोली गढ़ से राक्सेहडा रोड़ पर एक नशा तस्कर को 4 किलो 500 ग्राम गांजा सहित गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान सुभाष उर्फ भंडारी निवासी कारकोली गढ़ के रूप में हुई।

एंटी नारकोक्टिस सेल इंचार्ज सब इंस्पेक्टर संदीप ने बताया कि उनकी टीम बुधवार को गश्त व जांच पड़ताल के दौरान गांव हथवाला बस अड्डे पर मौजूद थी। टीम को इसी दौरान गुप्त सूचना मिली की संदिग्ध किस्म का एक युवक गांव कारकोली गढ़ की और से पैदल पैदल गांव राक्सेहडा की तरफ जाएगा। युवक के पास मादक पदार्थ होने की संभावना है। पुलिस टीम ने सूचना को पुख्ता मानते हुए राक्सेहडा रोड काकरोली गढ़ मोड़ पर नाकाबंदी कर संदिग्ध युवकों पर नजर रखनी शुरू कर दी। कुछ देर बाद एक युवक गांव की और से हाथ में प्लास्टिक कट्टा लिए पैदल आते हुए दिखाई दिया। युवक पास आने पर सामने खड़ी पुलिस टीम को देखकर वापिस मुड़कर भागने का प्रयास करने लगा। पुलिस टीम ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए कुछ कदमों पर ही युवक को काबू कर पूछताछ की तो उसने अपनी पहचान सुभाष उर्फ भंडारा पुत्र हरिसिंह निवासी कारकोली गढ़ के रूप में बताई।
पुलिस टीम ने नियमानुसार ड्यूटी मजिस्ट्रेट नायब तहसीलदार समालखा राहुल राठी की मौजूदगी में युवक के प्लास्टिक कट्टे की तलासी ली तो गांजा बरामद हुआ। बरामद गांजा का वजन करने पर 4 किलो 500 ग्राम पाया गया।

सब इंस्पेक्टर संदीप ने बताया कि पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया वह शार्टकट तरीके से मौटे पैसे कमाने की चाहत में उक्त गांजा को दिल्ली आजादपुर मंडी रेलवे स्टेशन के पास मिले एक अज्ञात युवक से कम कीमत पर खरीदकर लाया था। आरोपी सुभाष के खिलाफ थाना समालखा में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने पूछताछ के बाद वीरवार को आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।

Comments