Monday, April 20, 2026
Newspaper and Magzine


बिजली की लाईन से तार चोरी करने के आरोपी को किया गिरफ्तार व बरामद की 104 किलो की एल्युमिनियम तार ।

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at July 4, 2023 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 04 जुलाई 2023,इसराना थाना प्रभारी इन्सपैक्टर बलराज ने जानकारी देते हुए बताया कि उपमण्डल अधिकारी उत्तर हरियाणा विधुत प्रसारण निगम इसराना की तरफ से एक पत्र प्राप्त हुआ था कि दिनांक 16.01.2023 की रात को किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा 33 KV पेपर मील परढाना की लाईन के तार को चुरा लिया हैं जिस पर मुकदमा न0-191 दि0-27.04.2023 धारा 136 EC.ACT थाना इसराना पानीपत दर्ज रजि0 किया गया था ।

इंस्पैक्टर बलराज ने बताया कि पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह शेखावत के मार्गदर्शन में कार्रवाई करते हुए थाना इसराना पुलिस की टीम ने कार्यवाही करते हुए गुप्त सुचना के आधार पर आरोपी सदाम पुत्र निजाकत वासी गाँव गढी भरल थाना घरौडा जिला करनाल को ट्रक युनियन सैक्टर 25 पानीपत की झुग्गी झोपडी से गिरफ्तार किया है आरोपी के कब्जे से 104 किलो की एल्युमिनियम तार बरामद की गई आरोपी ने पुलिस पुछताछ मे बताया कि मै बचपन मे गलत संगत मे पडने के कारण चोरिया करने लग गया था तथा मेरा साला सदाम पुत्र जाखड अली वासी गाँव बल्हेडा थाना घरौडा जिला करनाल हाल झुग्गी सैक्टर 25 पानीपत भी चोरी करने का आदि है जो हम दोनो ने मिलकर माह जनवरी 2023 की रात को पेपर मील परढाना पानीपत के पास खेतो मे बिछी लाईन खम्बो से बिजली की तार काटकर चोरी करके ले गए थे उन तारो को हम दोनो ने आधी आधी बाट ली थी और मैने हिस्से मे आई तारो मे से कुछ राह चलते कबाडी को बेच दी थी कबाडी से लिए हुए पैसे खर्च कर दिए बाकि बची तार मैने सैक्टर 25 पानीपत मे बनी झुग्गी मे से बरामद करा दी है ।
जो कि आरोपी के साले सदाम पुत्र जाखड अली वासी गाँव बल्हेडा थाना घरौडा जिला करनाल हाल झुग्गी सैक्टर 25 पानीपत को गिरफ्तार करके जेल मे भेजा जा चुका है जिससे 99 किलोग्राम एल्युमिनियम की तारे बरामद की जा चुकी है ।

Comments