Wednesday, January 21, 2026
Newspaper and Magzine


हत्या की कोशिश करने वाले आरोपी को गिरफ्तार करके भेजा जेल व बरामद की डोगा गन

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at April 2, 2022 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 2 अप्रैल 2022, हत्या की कोशिश करने वाले आरोपी को गिरफ्तार करके भेजा जेल व बरामद की डोगा गन । आरोपी की पहचान सतेन्द्र पुत्र दलेल सिह निवासी गाँव भोरा खुर्द थाना भोरा कला जिला मुजफ्फरनगर युपी हाल विधानन्द कालोनी पानीपत के रुप मे हुई ।

थाना किला प्रभारी इन्सपैक्टर जाकिर हुसैन ने जानकारी देते हुए बताया कि अमर भवन चौक पानीपत पर गोली मारने के मामलें में नामजद फरार आरोपित सतेन्द्र पुत्र दलेल सिह निवासी गाँव भोरा खुर्द थाना भोरा कला जिला मुजफ्फरनगर युपी हाल विधानन्द कालोनी पानीपत को थाना किला पुलिस की टीम ने शुक्रवार शाम सनौली रोड बलजीत नगर नाका पानीपत से काबू करने में कामयाबी हासिल की । आरोपित पुलिस पकड़ से बचने के लिए ठिकाने बदल-बदल कर रह रहा था। थाना किला पुलिस की टीम आरोपित सतेन्द्र को पकड़ने के लिए लगातार उसके संभावित ठिकानों पर दंबिस दे रही थी। गिरफ्तार आरोपित सतेन्द्र के कब्जे से वारदात में प्रयोग की गई डोगा गन बरामद कर आरोपित को माननीय न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत जेल भेजा ।
आरोपी सतेन्द्र पुत्र दलेल सिह निवासी गाँव भोरा खुर्द थाना भोरा कला जिला मुजफ्फरनगर युपी हाल विधानन्द कालोनी पानीपत ने पुलिस पुछताछ मे बताया कि मै 2014 से अमर भवन चौक से सेठी चौक तक चौकीदारी का काम कर रहा हुँ दिनांक 31-03-2022 को रात के समय करीब 11 बजे एक व्यक्ति राह चलता MC HANDLOOM INDUSTRIES दुकान के सामने आकर मेरे पास बैठ गया मै व राह चलता व्यक्ति दोनो बीडी पी रहे थे वही पडोस मे रहने वाला दीपक नाम का व्यक्ति अपने बच्चे के साथ बाजार की तरफ से अपने घर की तरफ जा रहा था जो यह कहने लगा की यहां पर नशा मत किया करो और उसने मुझे गालिया दी फिर वह अपने बच्चे के साथ अपने घर चला गया और राहचलता व्यक्ति भी चला गया कुछ देर बाद दीपक वापिस आय़ा और हमारी दोनो की गाली गलोच हो गई मैने उसको धक्का दे दिया मैने मेरी लाईसैसी गन गुस्से मे आकर 2 गोली दीपक पर उसे जान से मारने की नियत से चला दी एक गोली उसको जा लगी गोली की आवाज सुनकर वहा भीड होने लगी मै भीड मे से मौके का फायदा उठाकर भाग गया था ।

दिनांक 01-04-2022 को शिकायतकर्ता दीपक पुत्र बलदेव राज निवासी मकान नं. 215/7 अमर भवन चौंक पानीपत ने शिकायत दे बताया था कि दिनांक 31/3/22 को समय 11.30 PM पर मे अपने बच्चे को साथ लेकर गली मे घुमाने के लिए आया था। जब मे बजार से अपने बच्चे के साथ वापिस घर जा रहा था। तो बजार मे चोकीदार सतेन्द्र व एक और भी आदमी एमसी हैण्डलूम दुकान के सामने बैठकर कुछ नशा वगैरा कर रहे थे। जब मैने उनको कहा की यहां बैठकर नशा मत किया करो तो सतेन्द्र ने मुझे गाली दी फिर मे अपने बच्चे को लेकर घर चला गया और घर पर बच्चे को छोडकर सतेन्द्र से पूछा कि तुने गाली क्यो दी तो उसने मुझे धक्का मारकर नीचे गिरा दिया और अपने हाथ मे ली बन्दूक (डोगा) से जान से मारने की नीयत से गोली मेरी दहेनी टांग मे मारी और गोली का शोर सुनकर आदमी आने लगे तो वह वहां से अपने हथियार सहित भाग गया फिर मैने अपने फोन से घर पर मेरे साथ जो घटना घटी उसकी सूचना दी फिर सूचना पाकर मेरे परिवार वाले वहां मोके पर आए और मूझे इलाज के लिए उठाकर सरकारी हास्पिटल पानीपत ले गए। जहां पर डाक्टर ने मेरा थोडा बहुत इलाज करके मूझे रेफर P.G.I रोहतक मे कर दिया फिर मेरे परिवार वाले मेरे को रोहतक लेकर आए ।

Comments