लड़ाई झगड़ा करने व जान से मारने के 10 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया
BOL PANIPAT : 13 अक्तूबर। थाना किला प्रभारी इंस्पेक्टर नीरज ने बतलाया कि दिनांक 27 अगस्त 2026 को ओमकार पुत्र जुगल किशोर निवासी राजाखेड़ी पानीपत के साथ लड़ाई झगड़ा करने व जान से मारने की नीयत का थाना किला में मुकदमा दर्ज रजिस्टर किया गया था। जिस संबंध में आज दिनांक 13 अक्तूबर को मुकदमा हजा में 10 आरोपियों को गिरफ्तार करके आरोपियों से 6 डंडे बरामद कर सभी आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश किया गया जहा से सभी आरोपियों को बंद ज्यूडिशियल जेल कराया गया।

Comments