Thursday, April 16, 2026
Newspaper and Magzine


बच्चों में कला भगवान का दिया उपहार है : जयश्री गर्ग

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at August 8, 2025 Tags: , , ,

BOL PANIPAT : आई. बी. एल. पब्लिक स्कूल  में सर्वश्रेष्ठ ड्रामेबाज़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि की भूमिका अध्यापिका मीनू ढींगड़ा ने निभाई। निर्णायक मंडल में अध्यापिका कृति सहगल   व अध्यापिका निधि रहीं।  इस प्रतियोगिता में कक्षा तीसरी से आठवीं तक के विद्यार्थियों ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता में दो वर्ग बनाए गए।

·                     प्रथम वर्ग -कक्षा तीसरी से पांचवी तक के बच्चों ने इसमें भाग लिया।

·                     द्वितीय वर्ग में कक्षा छठी से आठवीं के विद्यार्थियों ने भाग लिया।

इस प्रतियोगिता में बच्चों द्वारा अलग-अलग किरदार प्रस्तुत किया गया। कोई रानी लक्ष्मी बाई सब्जी वाली, डॉक्टर, Air Hostess , दादी, गब्बर,  Acid पीड़िता का किरदार निभाता नजर आया। प्रस्तुति इतनी शानदार रही कि किसी ने खूब हँसाया, तो किसी के हुनर ने आंखों को नम कर दिया। विद्यार्थियों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर सभागार में बैठे सभी दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। विद्यार्थियों में बहुत जोश और उत्साह देखा गया।

प्रतियोगिता का परिणाम इस प्रकार रहा।

·      प्रथम वर्ग प्रथम- देवश्री सुभाष सदन     द्वितीय- उत्कर्ष नेहरू सदन  

·      द्वितीय वर्ग प्रथम- गरिमा गांधी सदन   द्वितीय-विधि टैगोर सदन व गरिमा नेहरू सदन  

अंत में प्रधानाचार्या जय श्री गर्ग ने बच्चों को बधाई दी और कहा कि बच्चों में कला भगवान का दिया उपहार है। बस उस कला को निखारने की आवश्यकता होती है। उन्होंने विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा इस तरह के कार्यक्रमों द्वारा बच्चों को मनोबल और शारीरिक विकास होता है।

मंच संचालन कक्षा नौवीं की पीयूह व रूहानी ने किया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रीय गान से किया गया।

Comments