Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


“बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट” प्रतियोगिता का आयोजन किया

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at June 8, 2022 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : आई.बी. स्नातकोत्तर महाविद्यालय, पानीपत में बीबीए (प्रथम व तृतीय वर्ष) के विद्यार्थियों के लिए “बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट” प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।इस प्रतियोगिता में 11 विद्यार्थियों ने भाग लिया जिन्हें टीम में विभाजित किया गया।विद्यार्थियों ने वेस्ट सामान जैसे अखबार,बोतल आदि से सजावटी समान बनाकर अपनी रचनात्मक कला का प्रदर्शन किया।कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अजय कुमार गर्ग ने कहा कि विद्यार्थियों को इस तरह की प्रतियोगिताओं में भाग लेना चाहिए क्योंकि यह उनकी कौशलता को निखारने में सहायता करती है।

वाणिज्य विभागाध्यक्ष डॉ. सुनीत शर्मा ने बच्चों को बधाई देते हुए कहा कि इस प्रकार कि गतिविधियों में भाग लेने से विद्यार्थियों का सर्वागीण विकास होता है।प्रतियोगिता का आयोजन बीबीए तृतीय वर्ष के मेंटोर प्रो. करुणा सचदेवा द्वारा किया गया।इस प्रतियोगिता में बीबीए प्रथम वर्ष से उर्वी ने प्रथम स्थान,बीबीए तृतीय वर्ष से अमित व परमिंदर सिंह  ने द्वितीय स्थान, बीबीए तृतीय वर्ष से रिशु ने तृतीय स्थान हासिल तथा बीबीए प्रथम वर्ष से निशु व हिमांशी ने सांत्वना पुरस्कार हासिल किया।

Comments