सांस्कृतिक कार्यक्रम में कलाकारो ने दी बेहतरीन प्रस्तुती
कार्यक्रम में 11 स्कूलों के 183 प्रतिभागियों ने की भागीदारी.विजेताओं किया गया पुरस्कृत.
पानीपत,29जुलाई।
हरियाणा उदय कार्यक्रम के तहत राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मतलौडा के स्कूल परिसर मे आयोजित कार्यक्रम में स्कूली बच्चों व कलाकारों ने बेहतरीन प्रस्तुति दे कर पानी संरक्षण व पर्यावरण संरक्षण संरक्षण का संदेश दिया। उनकी बेहतरीन प्रस्तुति में हरियाणवी संस्कृति का तड़का लगता हुआ दिखाई पड़ा। इस सांस्कृतिक कार्यक्रम में 11 स्कूलों के 183 प्रतिभागियों ने भाग लिया जिसमें सोलो डांस, स्किट ,ग्रुप डांस, रागनी का बेहतरीन तरीके से प्रस्तुतीकरण कियाा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे व कार्यक्रम का लुत्फ उठाते रहे। इस मौके पर पशुपालन विभाग के एसडीओ डॉक्टर अश्वनी ने हरियाणा सरकार द्वारा पशुपालन को बढ़ावा देने के लिए संचालित की जा रही योजनाओं के बारे में लोगों को अवगत कराया।
किसान कल्याण विभाग के एसडीओ देवेंद्र कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि सरकार की योजनाएं किसानों की स्थिति को बदल रही है। बड़े स्तर पर बदलाव दिखाई पड़ रहा है उन्होंने किसानों से आह्वान किया कि वे 31 जुलाई तक मेरी फसल मेरा ब्यौरा के लिए पंजीकरण करवा ले क्योंकि जब तक फसल का पंजीकरण नहीं होगा यह सरकार की विभिन्न लाभकारी योजनाओं का लाभ नहीं ले पाएंगे।
इस मौके पर जिला रोजगार अधिकारी रितु चहल ने सरकार द्वारा युवाओं के लिए शुरू की गई बेरोजगारी भत्ता योजना व अन्य योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया।इस मौके पर अन्य विभागों के अधिकारियों ने भी विभाग से जुड़ी जानकारियां लोगों के साथ सांझा की।
इस मौके पर जिला शिक्षा अधिकारी कुलदीप सिंह दहिया, जिला राजस्व अधिकारी राजकुमार भौरिया, सरपंच राजेश देशवालआदि मौजूद रहे।

Comments