Saturday, May 2, 2026
Newspaper and Magzine


कलाकारों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर दर्शकों की वाहवाही लूटी

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at September 11, 2022 Tags: , , , ,

BOL PANIPAT : आज एस आर पी मंच पानीपत के द्वारा आइ सी एस कोचिंग सेंटर के सहयोग से खुला मंच कार्यक्रम का आयोजन करवाया गया । जिसमें पानीपत व आस पास के ज़िलों से बहुत से कलाकारों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर दर्शकों की वाह वाही लूटी । मंच संचालक पंकज कातिया ने बताया की मंच के इस कार्यक्रम का उद्देश्य उभरते हुए कलाकारों को मंच प्रदान कर उनकी प्रतिभा को सोशल मीडिया के द्वारा जनता के बीच लाना है । इससे दो उद्देश्य सिद्ध होते हैं एक तो कलाकारों को मंच देने का और दूसरा उन कलाकारों की प्रस्तुति के द्वारा जनता का मनोरंजन कर उन्हें आज के तनावपूर्ण माहौल से मुक्त करने का । आइ सी एस कोचिंग सेंटर की ओर से पानीपत ब्रांच के मैनेजर गंगा राम जी ने एस आर पी मंच के इस कदम को कलाकारों के हित में बताया व कार्यक्रम के लिए बधाई देते हुए कलाकारों की हौसला अफजाई कर उन्हें बेहतर भविष्य के लिए शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि आइ सी एस कोचिंग सेंटर युवाओं के लिए कला और शिक्षा को बढ़ाने में हमेशा आगे रहता हैं और भविष्य में भी वे एस आर पी मंच के इस सरहानिए कदम में पूरा सहयोग करेंगे ।इस कार्यक्रम में शिवराज प्रोडक्शन के हेड चाँद शिवराज व एडिटर सोमवीर प्रजापत और ऋतिक , ज्योति रोजरा भी मौजूद रहे।

Comments