Thursday, April 30, 2026
Newspaper and Magzine


आर्य कॉलेज की महिला वालीबॉल टीम ने इंटेरज़ोनल चैंपियनशिप मे स्वर्ण पदक जीत कर रचा इतिहास

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at October 18, 2024 Tags: , , , ,

कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कोचिंग कैम्प में 11 महिला खिलाड़ियों का हुआ चयन

BOL PANIPAT : 18 अक्तूबर 2024, आर्य कॉलेज की महिला वालीबॉल टीम ने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय, कुरुक्षेत्र मे आयोजित वालीबॉल इंटेरज़ोनल महिला चैंपियनशिप मे स्वर्ण पदक जीत कर कॉलेज का नाम रोशन कर इतिहास रचने का काम किया। शुक्रवार को विजेता खिलाड़ियों का कॉलेज प्रांगण में पहुंचने पर कॉलेज प्राचार्य डॉ. जगदीश गुप्ता व प्राध्यापकों ने मिठाई खिलाकर उनका स्वागत किया साथ ही उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय, कुरुक्षेत्र द्वारा विश्वविद्यालय के स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स मे महिला वालीबॉल इंटेरज़ोनल टूर्नामेंट का आयोजन 14 से 16 अकतूबर तक किया गया। प्राचार्य ने साथ ही कॉलेज के शारीरिक शिक्षा विभाग के सभी प्राध्यापकों व अलग-अलग विधा के कोच को भी इस शानदार उपलब्धि के लिए बधाई दी।
कॉलेज प्रबंधक समिति के प्रधान सुरेंद्र शिंगला ने अपने बधाई संदेश में कहा की यह पूरे आर्य कॉलेज परिवार के लिए ख़ुशी के पल हैं। उन्होंने कहा कि हमारे खिलाड़ियों ने इंटर ज़ोनल वॉलीबॉल में प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीत कर आर्य कॉलेज परिवार को दीपावली का उपहार दिया है। हमें अपने खिलाड़ियों पर गर्व है।
प्राचार्य डॉ. जगदीश गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय, कुरुक्षेत्र द्वारा वालीबॉल इंटेरज़ोनल महिला चैंपियनशिप मे पहले मैच मे आर्य कॉलेज की टीम ने गुरुनानक गर्ल्स कॉलेज यमुनानगर को 3-0 से, सीआईएसकेवी पुण्डरी को 3-0 से, एसडी कॉलेज पानीपत को भी 3-0 से हराकर फाइनल मे अपनी एक अलग जगह बनाई। इसके साथ ही महाविद्यालय की टीम ने फाइनल राउन्ड मे भी डीएवी गर्ल्स कॉलेज करनाल को एक तरफा 3-0 से हराकर जीत का खिताब अपने नाम कर अपने कॉलेज के साथ-साथ अपने शहर पानीपत व अपने माता-पिता का भी नाम रौशन किया। साथ ही प्राचार्य डॉ जगदीश गुप्ता ने बताया की खिलाड़ियों के बेहतरीन प्रदर्शन की बदोलत महाविद्यालय की 11 महिला खिलाड़ी तनु राठी, मोनिका, हैप्पी भाटी, प्रेरणा रावल , वंदना, सोनिया, संजना, महक पांडे, समीक्षा, पूजा और नाज़िया का चयन कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कोचिंग कैम्प के लिए हुआ। उन्होंने ने यह भी बताया कि गत तीन वर्षों में आर्य कॉलेज के लगभग 60 विद्यार्थो खेल कोटे से अलग-अलग सरकारी विभागों में नौकरी पा चुके हैं। उन्होंने कहा कि विद्यार्थीयों को अपने आप को मानसिक व शारीरिक रूप से स्वस्थ्य रखने के लिए भी किसी न खेल को जरूर अपनाना चाहिए।

Comments