आर्य कॉलेज ने इंटर जोनल में जीता रजत पदक
BOL PANIPAT : शनिवार 22 नवंबर 2025, कुरूक्षेत्र विश्वविद्यालय,कुरूक्षेत्र में आयोजित इंटर जोनल महिला फुटबॉल प्रतियोगिता में आर्य कॉलेज की खिलाडियों ने उम्दा खेल का प्रदर्शन करते हुए रजद पदक अपने नाम किया साथ ही अपने कॉलेज का भी नाम रोशन किया। कॉलेज प्राचार्य डॉ.जगदीश गुप्ता ने आज कॉलेज प्रांगण में विजेता खिलाडियों के पहुंचने पर मैडल पहना कर स्वागत किया साथ ही उन्होंने कॉलेज के शारीरिक शिक्षा विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. राजेश टूर्ण व उनकी पूरी टीम को भी इस शानदार जीत पर बधाई दी।
कॉलेज प्राचार्य डॉ. जगदीश गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि 19-20 नवंबर 2025 को कुरूक्षेत्र विश्वविद्यालय,कुरूक्षेत्र में इंटर जोनल महिला फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन करवाया गया। प्रतियोगिता के पहले मैच में आर्य कॉलेज पानीपत व आरकेएसडी कॉलेज कैथल का मैच 1-1 से टाई रहा, वहीं आर्य कॉलेज की टीम ने चौधरी ईश्वर सिंह कन्या महाविद्यालय,पुंडरी की टीम को 3-1 से हराकर रजत पदक अपने नाम किया। डॉ. गुप्ता ने कहा कि आर्य कॉलेज की महिला खिलाडियों की टीम भी हर खेल में अपनी सफलता दर्ज करवा रही हैं।
इस अवसर पर कोच राजेंद्र देशवाल,राजा तोमर, सुनील पहल व प्राध्यापिका रजनी मौजूद रही।

Comments