आर्य कॉलेज में हरियाणवी लोकसंस्कृति की खुशबू और पाश्चात्य रंगों की चमक से महका युवा महोत्सव
मंच पर बिखरे हुनर के रंग, थिरके कदम और तालियों की गूंज से गूंज उठा सभागार
– “सोच बदलो, सितारे बदल जाएंगे” — कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने युवाओं में भरा नई उड़ान का जोश
BOL PANIPAT : बुधवार 14 अक्तूबर 2026, बुधवार को कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय, कुरुक्षेत्र द्वारा आर्य पी.जी.कॉलेज, पानीपत में आयोजित करनाल जोन के 49वें युवा महोत्सव के पहले दिनका शानदार आगाज हुआ। उत्सव का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन व सरस्वती वंदना से किया गया।
युवा महोत्सव के उद्घाटन सत्र पर मुख्य अतिथि के रूप में कुरूक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो.सोमनाथ सचदेवा व वशिष्ठ अतिथि के रूप में कुरूक्षेत्र विश्वविद्यालय के युवा एंव सांस्कृतिक कार्यक्रम विभाग के निदेशक डॉ. विवेक चावला, द पानीपत अर्बन कोपरेटीव बैंक के संस्थापक व निदेशक ओ.पी.शर्मा का कॉलेज प्रांगणमें पहुंचने पर आर्य कॉलेज प्रंबधक समिति के अध्यक्ष सुरेंद्र शिगंला, महासचिव सीए कमल किशोर, उप प्रधान विरेंद्र शिंगला, कोषाध्यक्ष पीयूष आर्य, कॉलेज के प्राचार्य प्रो.डॉ. जगदीश गुप्ताव उपाचार्या डॉ. अनुराधा सिंह ने पुष्पगुच्छ, शॉल व स्मृति चिन्ह देकर भव्य स्वागत कर अभिनंदन किया।

युवा महोत्सव में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने अपने संबोधन में आर्य पी.जी. कॉलेज की जमकर सराहना की। उन्होंने युवा महोत्सव के सफल आयोजन के लिए कॉलेज प्रबंधन की उत्कृष्ट कार्यशैली, सुव्यवस्थित प्रबंधों और बेहतरीन व्यवस्थाओं की प्रशंसा की। उन्होंने प्राचार्य प्रो. डॉ. जगदीश गुप्ता के कुशल नेतृत्व, समर्पण और दूरदर्शी सोच की सराहना करते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन में कॉलेज विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा निखारने और सांस्कृतिक गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए बेहतर मंच प्रदान कर रहा है।
उन्होंने कहा किकुरूक्षेत्र विश्वविद्यालय के सबसे प्रतिष्ठित महाविद्यालयों में आर्य कॉलेज का नाम हर क्षेत्र में हमेशा अग्रणी रहता है। उन्होंने सभागार में उपस्थित विद्यार्थियों के जोश को देखते हुए कहा कि हमारे युवा ही हमारे ब्रैंड अंबेस्डर हैं। उन्होंने कहा कि युवाओं में साकारात्मक उर्जा का होना सबसे जरूरी है। उन्होंने विद्यार्थियों में उत्साह वर्धन करते हुए महान गजल सम्राट जगजीत सिंह व एमएफ हुसैन के जीवन का सार बताया की कैसे युवा सही दिशा व दृढ संकल्प से बेहतर भविष्य का निर्माण कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि हमारी सोच ही हमारे जीवन का परिचय देती है। उन्होंने अपने संबोधन के अंत कहा कि सोच बदलो हमारे सितारे बदल जाऐंगे।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि रहे द पानीपत अर्बन कोपरेटीव बैंक के संस्थापक ओ.पी. शर्मा ने सभी को संबोधित करते हुए कहा कि आर्य कॉलेज इस प्रकार के कार्यक्रमों में महान विभूतियों को आमंत्रित कर विद्यार्थियों के सर्वांगिण विकास का कार्य करता है।
कुरूक्षेत्र विश्वविद्यालय के युवा एंव सांस्कृतिक कार्यक्रम विभाग के निदेशक डॉ. विवेक चावला ने अपने संबोधन में कहा किइसमें कोई दो राय नहीं है के आर्य कॉलेज की प्रबंधन व्यवस्था सच में ही बहुत अतुलनीय है। उन्होंने इस शानदार व्यवस्था के लिए आर्य कॉलेज प्रबंधन समिति का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि कुरूक्षेत्र विश्वविद्यालय अगर आज सांस्कृतिक गतिविधियों में पूरे भारत का सिरमोर बना हुआ है तो उसमें आर्य का कॉलेज का बहुत बडा योगदान है। उन्होंने पूरे आर्य कॉलेज परिवार और विद्यार्थियों को इस शानदार आयोजन के लिए शुभकामनाऐं दी। अपने संबोधन के अंत में डॉ. चावला ने कला प्रेमीयों और हरियाणवी संस्कृति में रूचि रखने वाले युवाओं को आगामी 30 अक्तूबर से 2 नंवबर तक कुरूक्षेत्र विश्वविद्याल में आयोजित होने वाले राज्यस्तरीय रत्नावली महोत्सव के लिए आमंत्रित किया।

ओ.पी. सिंगलासभागारमेंडॉ. सोनियासोनी, डॉ. मनीषा डुडेजा, प्राध्यापिका गरिमा वभारतेंदु मंच पर प्राध्यापक विजय सिंह व प्राध्यापिका मानवी ने मंच संचालन में अपनी भूमिका निभाई।
युवा महोत्सव के शुभारंभ पर कॉलेज प्राचार्य प्रो.डॉ.जगदीश गुप्ता ने कॉलेज प्रांगण में पहुँचे सभी अतिथियों का अभिवादन करते हुए अपने संबोधन में कहा कि यह हमारे लिए बहुत ही गर्व का विषय है कि वर्ष 2026 के करनाल जोन के युवा महोत्सव को आयोजित करनवाने की जिम्मेदारी आर्य पीजी कॉलेज को मिली है, और इस जिम्मेदारी को हम बखुबी निभाएंगे। डॉ. गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि करनाल जोन के युवा महोत्सव में आर्य पीजी कॉलेज गत 20 वर्षों से प्रथम स्थान, इंटर जोनलयुवा महोत्सव में पिछले 14 वर्षों से प्रथम स्थानहासिल कर रहा है। और गतकई वर्षों से ऑल इण्डिया इंटर यूनिर्वसिटी यूथ फेस्टीवल में आर्य कॉलेज ने कुरूक्षेत्र विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व करते हुए लगातार वर्ष 2024 और 2025 में दो वर्षों से कुरूक्षेत्र विश्वविद्यालय को ओवर ऑल चैंपियन बनाकर अपनी अमिट छाप बनाई है। इसके साथ ही साउथ एशियन इंटर यूनिर्वसिटीयूथ फेस्टीवल में भी आर्य कॉलेज के विद्यार्थी शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी प्रतिभा का लोहा मनावा रहे हैं।
सायं कालीन सत्र में मुख्य अतिथि के तौर पर नगर निगम पानीपत की मेयर कोमल सैनी, पानीपत के प्रसिद्ध उद्योगपति व सामाजिक कार्यकर्ता बीरभान शिंगला व कश्मीरी शिंगला ने शिरकत की।
मेयर कोमल सैनी, ने अपने संबोधन में कहा कि आर्य कॉलेज हर कार्यक्रम को त्यौहार की तरह मनाता है, और विद्यार्थियों के लिए हर संभव प्रयास एवं निस्वार्थ भाव से उनके बेहतर भविष्य के लिए कार्य करता है। उन्होंने कहा आर्य कॉलेज ने हर विद्यार्थी को अपने सपनों को साकार करने के लिए एक मंच प्रदान करता है। साथ ही बेहतर अनुसाशन, अच्छा व्यवहार, और अच्छे संस्कार देने का कार्य भी करता है।
आर्य कॉलेज की प्रंबधक समिति के प्रधान सुरेंद्र शिगंला ने केहा कि महाविद्यालय द्वारा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को लेकर प्रबंधक समिति प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ साथ सांस्कृतिक गतिविधियों व खेलों में भी पूरे उत्साह के साथ भाग लेना चाहिए। उन्होंने सभी अतिथियों का कॉलेज प्रांगण में पहुँचने पर आभार व्यक्त किया।
कुरूक्षेत्र विश्वविद्यालय,कुरूक्षेत्र की ओरसे आए, डॉ. रमेशलाल ढांडा, प्रो.डॉ. सुनील गुप्ता, डॉ. ऋषिपाल ने ज्यूरी मेंबर के रूप में शिरकत की, वहीं डॉ.अशोक चौधरीयुवा महोत्सव में ऑब्जर्वर की भूमिका में मौजूद रहे।
कार्यक्रम में नृत्यकला (कोरियोग्राफी)की विधा के निर्णायक मंडल में अंतरराष्ट्रीय कलाकार आतिशी मिश्रा, भारत सरकार के प्रसारण विभाग में कार्यरत रामलाल मेहरा तथा डॉ. विद्या ने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।वहीं, हरियाणवी डांस फीमेल की विधा में राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित महावीर गुडडू निर्णायक मंडल के रूप में मौजूद रहे। और हरियाणवी पॉप सोंग की विधा में निर्णायक के तौर पर डॉ. अशोक वर्मा और डॉ. संध्या शर्मा ने शिरकत की।
इस अवसर पर आर्य कॉलेज के पूर्व प्राचार्य डॉ. एपी जैन सुरेश गंधर्व, डॉ. अनुपम अरोडा, मोना शिंगला, आर्य गर्ल्स पब्लिक स्कूल की वाइस प्रिंसीपल अनुभा गुप्ता, अरूण आर्य, आर्य गर्ल्स पब्लिक स्कूल की प्रिंसीपल मीनाक्षी अरोडा, डॉ. संदीप कंधवाल, सहित अन्य मौजूद रहे।
प्रातकालीन सत्र में आयोजित विधाओं के परिणाम इस प्रकार रहे:
कोरियोग्राफी में आर्य पी.जी.कॉलेज पानीपत प्रथम,एस.डी.पी.जी. कालेज पानीपत ने द्वितीय स्थान व दयाल सिंह पी.जी. कालेज करनाल की टीम ने तृतीय स्थान हासिलकिया।
प्रश्नोतरी प्रतियागिता में दयाल सिंह पी.जी. कालेज करनाल ने प्रथम स्थान, आर्य पी.जी.कॉलेज पानीपत ने दवितीय स्थान व पं.चिरंजी लाल राजकीय महाविद्यालय करनाल की टीम ने तृतीय स्थान हासिल किया।
फॉक सोंग जनरल में राजकीय महिला महाविद्यालय करनाल ने प्रथम स्थान, आर्य पी.जी.कॉलेज पानीपत ने दवितीय स्थान व डी.ए.वी. पी.जी. कालेज करनाल की टीम ने तृतीय स्थान हासिल किया।
सोलो डांस फीमेल में आर्य पी.जी.कॉलेज पानीपत ने प्रथम स्थान, आई.बी. पीजी कॉलेज पानीपत ने दवितीय स्थान व डी.ए.वी. पी.जी. कालेज करनाल की टीम ने तृतीय स्थान हासिल किया।
रंगोली में चौधरी देवीलाल गर्ल्ज कॉलेज सिवाह ने प्रथम स्थान, आर्य पी.जी.कॉलेज पानीपत ने दवितीय स्थान व एस.डी.पी.जी. कालेज पानीपत ने तृतीय स्थान हासिल किया।

Comments