विद्यार्थियों के लिए भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया
BOL PANIPAT : आई.बी. स्नातकोत्तर महाविद्यालय के गणित विभाग द्वारा बी. बी. ए. प्रथम वर्ष के गणित के विद्यार्थियों के लिए भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. जिसमें कक्षा के 15 विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। भाषण प्रतियोगिता गणित के विभिन्न विषय जैसे पाई की खोज, वास्तविक जीवन में संख्या सिद्धांत, शुद्ध गणित – एक तार्किक कविता विचार हैं आदि पर आधारित रही। विद्यार्थियों के कुशल प्रयासों की प्रशंसा करते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अजय कुमार गर्ग ने कहा कि इस प्रकार की गतिविधियों से विद्यार्थियों का आत्मविश्वास व उत्साह बढ़ता है और वे विषय के गहन अध्ययन के लिए प्रोत्साहित होते हैं। विभागाध्यक्षा डॉ. अर्पणा गर्ग ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम विद्यार्थियों का हौसला बढ़ाते हैं और उनमे शिक्षण कौशल का विकास होता है। प्रतियोगिता में चाहत ने प्रथम , अंकित ने द्वितीय तथा तान्या और गौरांक ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। गतिविधि का संचालन प्रो. सुमित ने किया | इस अवसर पर गणित विभाग से प्रो. मानसी तथा प्रो. शिवानी मौजूद रहे।

Comments