आर्य कॉलेज की सारा खान व प्रेरणा ने केयूके में हासिल किया पहला स्थान
– गत समेस्टर में भी बनाया था टॉप टेन की सूची में स्थान- डॉ. गुप्ता
BOL PANIPAT – मंगलवार 22 जुलाई 2025 सोमवार शाम को कुरूक्षेत्र विश्वविद्यालय,कुरूक्षेत्र ने बीए.जनसंचार के छठे समेस्टर का परीक्षा परिणाम घोषित किया। जिसमें आर्य कॉलेज की छात्रा सारा खान व प्रेरणा ने संयुक्त रूप से पहला स्थान हासिल कर कॉलेज का नाम रोशन किया। इनके साथ ही कॉलेज के चार और विद्यार्थियों ने भी केयूके की टॉप टेन की सूची में स्थान हासिल किया। कॉलेज प्राचार्य डॉ. जगदीश गुप्ता ने मंगलवार को टॉप टेन की सूची में स्थान बनाने वाले सभी विद्यार्थियों का कॉलेज प्रांगण में पहुंचने पर मठाई खिलाकर स्वागत करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की व साथ ही कॉलेज के जनसंचार विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. दिनेश गाहल्याण, प्राध्यापक शिवांक रावल, केशव शर्मा प्राध्यापिका गजल पांचाल व सोनू को इस शानदार अवसर पर बधाई दी।
कॉलेज की प्रबंधक समिति के महासचिव सीए कमल किशोर ने इस शानदार उपलब्धि पर अपने बधाई संदेश में प्राचार्य डॉ. जगदीश गुप्ता समेत पूरे आर्य कॉलेज परिवार को बधाई देते हुए कहा कि वर्तमान समय में आर्य कॉलेज के विद्यार्थी हर क्षेत्र में कॉलेज का नाम रोशन कर रहे हैं।
प्राचार्य डॉ. जगदीश गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि सोमवार शाम को कुरूक्षेत्र विश्वविद्यालय,कुरूक्षेत्र ने बीए.जनसंचार के छठे समेस्टर का परीक्षा परिणाम घोषित किया जिसमें आर्य कॉलेज के जनसंचार विभाग की छात्रा सारा खान व प्ररेणा ने 398-398 अंक प्राप्त कर संयुक्त रूप से कुरूक्षेत्र विश्वविद्यालय,कुरूक्षेत्र में पहला स्थान हासिल किया, वहीं छात्रा अंजली ने 390 अंक लेकर चौथा स्थान, छात्र गुनीत सिंह ने 385 अंक लेकर छठा स्थान, छात्र शोभित कुमार ने 383 अंक लेकर टॉप टेन की सूची में सातवां स्थान हासिल किया साथ ही छात्रा खुशी ने 376 अंक लेकर 11 वां स्थान हासिल किया। डॉ. गुप्ता ने यह भी बताया कि पांचवें समेस्टर के परिणाम में भी छात्रा अंजली ने चौथा व सारा खान व खुशी ने आठवां स्थान हासिल किया था। उन्होंने कहा कि यह इन विद्यार्थियों की अथक मेहनत का ही परिणाम है कि इन विद्यार्थियों ने कठोर परिश्रम कर अपने पांचवें समेस्टर में प्राप्त स्थान में परिवर्तन करते हुए छठे समेस्टर में प्रथम स्थान हासिल किया।
इस अवसर पर कॉलेज के अन्य स्टाफ सदस्य भी मौजूद रहे।

Comments