आर्य कॉर्पोरेट टी-20 : यूनाइटेड वारियर बना चैंपियन
मैन ऑफ द सीरीज:- कप्तान विक्रम नेहरा
BOL PANIPAT : आर्य वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के खेल मैदान के अंदर चल रही आर्य कॉर्पोरेट टी-20 क्रिकेट चैंपियनशिप के फाइनल मैच का टॉस बीजेपी युवा नेता पंकज शर्मा के द्वारा करवाया गया. टॉस जीतकर मनजीत देशवाल यूनाइटेड वॉरियर्स के कप्तान ने पहले फील्डिंग का निर्णय लिया। बीजेपी युवा नेता पंकज शर्मा ने राष्ट्रीय गान के साथ फाइनल मैच की शुरुआत करवाई ।
फादर सुपर लीजेंड का पहला विकेट जल्दी गिरने के बाद ओपनर बल्लेबाज कप्तान विक्रम नेहरा 30 रनों के साथ विजय धीमान ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 46 गेंदों पर 11 चौके और 6 छक्कों की मदद से 97 रन बनाए और अपनी टीम को 20 ओवरों में चार विकेट के नुकसान पर 190 रन तक पहुंचाया। गुलशन आहूजा ने 2 विकेट का योगदान दिया।
यूनाइटेड वारियर्स की टीम 191 रन के लक्ष्य का पीछा करने के लिए आए दोनो ओपनर बल्लेबाज कप्तान विकास भाटिया और सुमित सेठी को पहले ही ओवर में विक्रम नेहरा ने चलता किया। उसके बाद बल्लेबाजी करने आए दीपक 36 गेंदों पर 7 चौके और 4 छक्कों की मदद से 68 रन, ऋषभ आहूजा ने 32 गेंदों पर तीन चौके व 9 छक्कों की मदद से 76 रन बनाकर नाबाद रहे वह अपनी टीम को 16.2 ओवर में 6 विकेट से आर्य कॉरपोरेट T20 क्रिकेट चैंपियन बनाया. ऋषभ इस मैच के मैन ऑफ द मैच भी रहे.
ऋषभ को ट्रॉफी मुख्य अतिथि पानीपत शहरी विधायक प्रमोद विज ने प्रदान की .टूर्नामेंट में मैन ऑफ द सीरीज रहे फादर सुपर लीजेंड के कप्तान विक्रम नेहरा (243 रन +9 विकेट)को ट्रॉफी देने के साथ टूर्नामेंट के बेस्ट बल्लेबाज कमलदीप सिंह 265 रन को, टूर्नामेंट के बेस्ट फील्डर बंटी राठौर को, टूर्नामेंट के बेस्ट विकेटकीपर मोंगिया 6 कैच को, टूर्नामेंट के अनुशासित खिलाड़ी विकास राठी को और टूर्नामेंट की श्रेष्ठ बॉलर विक्रम नेहरा को ट्रॉफियां देकर सम्मानित किया।
इसके साथ साथ टूर्नामेंट विजेता यूनाइटेड वॉरियर टीम के कप्तान मनजीत देशवाल को विनर ट्रॉफी, फादर सुपर लीजेंड के कप्तान विक्रम नेहरा को उप विजेता की ट्रॉफी के साथ, दोनों टीमों के सभी साथी खिलाड़ियों को भी ट्रॉफी देकर शहरी विधायक प्रमोद विज के द्वारा सम्मानित किया गया . विधायक प्रमोद विज ने आर्य अकादमी के बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि आप अपने ऊपर भरोसा रखें कोच के ऊपर भरोसा रखें व जीवन में कामयाबी के उच्च स्तर तक पहुंचे. जिसके लिए वह हमेशा आपके साथ हैं यदि कोई भी समस्या है तो वह नि संकोच उनके पास आ सकते हैं. बच्चों के उज्जवल भविष्य के लिए हमेशा मदद करते रहेंगे वे खेलों को बढ़ावा देने के लिए तत्पर है ।
शहरी विधायक प्रमोद विज की पूरी टीम आर्य क्रिकेट एकेडमी में उपस्थित रही. जिसमें दीपेश रहेजा, मनीष जैन, अश्वनी कुमार, विनीत, प्रवीण भाटिया के साथ युवा नेता पंकज शर्मा मुख्य रूप से उपस्थित रहे। फाइनल मैच के स्कोर मोहित यादव,बबलू चौहान व दोनों अंपायर सतीश चौधरी व दीपक कुमार को भी शहरी विधायक के द्वारा ट्राफी देकर सम्मानित किया गया।

Comments