राज्य स्तरीय टेनिस बॉल चैम्पियनशिप : ललित शर्मा तथा दिव्या ने गोल्ड मेडल लाकर अपने विद्यालय का नाम रोशन किया।
BOL PANIPAT : टेनिस बॉल क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा राज्य स्तरीय टेनिस बॉल चैम्पियनशिप का आयोजन 23 से 24 जुलाई को एम.ए.एस.डी. स्कूल में किया गया। इस चैम्पियनशिप में आई.बी.एल.पब्लिक स्कूल के अंडर 17 के तीन विद्यार्थी (सूजल, ललित, और दिव्या )ने भाग लिया।आई. बी. एल. पब्लिक स्कूल के तीन विद्यार्थियों में से दो विद्यार्थी लड़के वर्ग में ललित शर्मा तथा लड़कियों वर्ग में दिव्या ने गोल्ड मेडल लाकर अपने विद्यालय का नाम रोशन किया। विद्यालय में आने पर प्रधानाचार्या जय श्री गर्ग जी ने बच्चों को बधाई दी तथा मेडल देकर सम्मानित किया।पाइट विद्यालय में जिला स्तरीय योगा का आयोजन किया गया जिसमें आई. बी. एल.पब्लिक स्कूल के 7 विद्यार्थियों ने भाग लिया जिसमें अंशिका ने सिल्वर तथा दीपेश और एंजल ने रजत मेडल प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया।

Comments