Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


आर्य गर्ल्स पब्लिक स्कूल ने हॉकी मैच में चन्दन बाल विकास को 7-1 से हराकर टीम ने ट्राफी अपने नाम की।

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at November 7, 2025 Tags: , , , ,

BOL PANIPAT : हॉकी इंडिया के 100 वर्ष पूरे होने पर 500 शहरों में 1000 मैच आयोजित किये गए, पानीपत जिले का मैच हॉकी एसोसिएशन पानीपत द्वारा चन्दन बाल विकास स्कूल समालखा में आयोजित किया गया। यह मैच आर्य गर्ल्स पब्लिक स्कूल की CBSE National Winner team तथा चन्दन बाल विकास के मध्य हुआ।

आर्य गर्ल्स की खिलाड़ियों ने अपने आकर्षक खेल शैली से दर्शकों को सम्मोहित करके रखा।। रोमांचक खेल खेलते हुए मैच के उतार चढ़ाव के बीच चन्दन बाल विकास को 7-1 से हराकर टीम ने ट्राफी अपने नाम की। सभी दर्शकों तथा टीमों के लिए यह मैच प्रेरणादायक रहा। सांसद प्रतिनिधि गजेन्द्र सलूजा तथा हॉकी संघ सचिव पानीपत ने आर्य गर्ल्ज़ की टीम की भूरी-भूरि प्रशंसा की। इस टीम की इतिहासिक विजय पर चेयरमैन सुरिन्द्र सिंगला, वाईस चेयरमैन CA कमल किशोर , प्रबंधक अरुण आर्य , कोषाध्यक्ष नरेश गर्ग तथा प्रिंसिपल मीनाक्षी अरोड़ा व वाईस प्रिंसिपल अनुभा  गुप्ता ने खिलाड़ियों तथा कोच धर्मेन्द्र सिंह को शुभकामनाए दी !

Comments