नॉन टीचिंग स्टाफ को पोक्सो एक्ट के विषय में दी जानकारी
BOL PANIPAT : स्थानीय जी डी गोयनका पब्लिक स्कूल में काका प्रोजेक्ट की ओर से वेबीनार का आयोजन किया गया| जिसमें विद्यालय के नॉन टीचिंग स्टाफ को पोक्सो एक्ट के विषय में विस्तार से जानकारी दी गई।
इसका मुख्य उद्देश्य छात्र छात्राओं की सुरक्षा और स्टाफ को पोक्सो एक्ट के प्रति जागरूक करना था। उन्होंने समझाया की छात्राओं को बस से नीचे उतरते या चढ़ाते समय गलत ढंग से छूना बस में अकेले छात्र – छात्रा के साथ दुर्व्यवहार कानूनी अपराध है|
इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्य ऋतु सिंह, मैनेजर बलराम शर्मा, विद्यालय का सहायक स्टाफ आदि मौजूद रहे।
अंत में प्रधानाचार्य जी ने कहा कि विद्यालय का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास करना और उनकी सुरक्षा करना है। इसके लिए विद्यालय के टीचिंग और नॉन टीचिंग स्टाफ सभी का योगदान अनिवार्य है।

Comments