Tuesday, April 21, 2026
Newspaper and Magzine


दसवीं कक्षा में अच्छे अंकों से उत्तीर्ण हुए बच्चों को पुरस्कृत किया

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at July 5, 2023 Tags: , , ,

BOL PANIPAT : स्थानीय आई. बी. एल. पब्लिक स्कूल  के प्रांगण में उत्कृष्टता सम्मान  समारोह आयोजित किया गया जिसमें दसवीं कक्षा में अच्छे अंकों से उत्तीर्ण हुए बच्चों को पुरस्कृत किया गया। उत्तीर्ण हुए बच्चों को सर्टिफिकेट व 11,000 नकद राशि देकर उन्हें व अभिभावकों को सम्मानित किया गया।

आई. बी. एल. पब्लिक स्कूल  के मैनेजर युधिष्ठिर मिगलानी व  प्रधानाचार्या जय श्री गर्ग ने बच्चों को पुरस्कृत किया। अभिभावकों के चेहरे पर खुशी व अपने बच्चों पर गर्व करते हुए उनके चेहरे खिले हुए दिखाई दिए। प्रधानाचार्या ने उनका स्वागत किया और आगामी परीक्षाओं में इसी तरह बच्चे उत्तीर्ण होते रहें उनके लिए शुभकामनाएं भी दी।

उत्तीर्ण हुए बच्चों में नीतिका 92%, संचित 90.8% व यशवी 90.6% रहे। जिन्होंने स्कूल व अपने माता-पिता को गर्व महसूस करवाया। मंच संचालन विनिता लूथरा ने किया। आई. बी. प्रबंधन कमेटी की तरफ से इन सब बच्चों को बहुत-बहुत बधाई व उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे इसी तरह आगे बढ़े। 

Comments