Saturday, April 18, 2026
Newspaper and Magzine


हरियाणा अंत्योदय परिवार परिवहन योजना गरीब व्यक्तियों के लिए होगी मंगलकारी: महिपाल ढांडा

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at June 7, 2024 Tags: , , , , ,

-सामान्य बस स्टैंड पानीपत में पंचायत, विकास एवं सहकारिता राज्य मंत्री महिपाल ढांडा ने हैप्पी कार्ड वितरण समारोह में लोगों को वितरित किए कार्ड

-हैप्पी कार्ड वितरण समारोह में एलईडी के माध्यम से लोगों ने सुना मुख्यमंत्री का संदेश

-महिपाल ढांडा का परिवहन विभाग ने पगड़ी व चद्दर भेंट करके किया अभिनंदन।

BOL PANIPAT , 7 जून। विकास एवं पंचायत तथा सहकारिता राज्य मंत्री महिपाल ढांडा ने शुक्रवार को सामान्य बस स्टैंड पर आयोजित हैप्पी कार्ड वितरण समारोह में बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र सरकार के 10 वर्ष पूरी तरह से उपलब्धियां भर रहे हैं। इन 10 वर्षों में केंद्र सरकार ने ऐसी बहुत सी महत्वाकांक्षी योजनाओं की शुरुआत की है जिनके बेहतरीन परिणाम हमारे समक्ष है। इस मौके पर उन्होंने लाभार्थी को हैप्पी कार्ड विपरीत किये व उनके सुगम सफर की मंगलकामना की। इस मौके पर लोगों ने मुख्यमंत्री नायब सैनी का करनाल से संबोधन भी एलईडी के माध्यम से सुना व तालियां बजाकर उनका अभिनंदन किया।
महिपाल ढांडा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के कद को बढ़ाया है। आज विदेश में भी देश का मान बढ़ा है प्रधानमंत्री के ठोस निर्णय से लोकतंत्र मजबूत हुआ है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से केंद्र व राज्य सरकार सपनों को साकार करने में लगी है। सालों की मेहनत का परिणाम यह निकाल कर आया है कि आज सरकार की योजनाओं से हर व्यक्ति खुशहाली व समृद्ध हो रहा है। उन्होंने कहा कि आय के आधार पर बीपीएल की योजना से गरीब लोगों का जीवन समर्थ हुआ है। उनके जीवन में काफी बदलाव व परिवर्तन देखने को मिल रहा है।

पंचायत तथा सहकारिता मंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार की आयुष्मान योजना का लाभ लेकर जरूरतमंद 5 लाख तक का मुफ्त इलाज विभिन्न सरकारी व गैर सरकारी अस्पतालों में करवा रहे हैं। 10 साल में केंद्र व राज्य सरकार ने भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने का जोरदार प्रयास किया है व काफी हद तक सफलता भी मिली है। उन्होंने कहा हरियाणा अंत्योदय परिवार परिवहन योजना के तहत 1 लाख तक की आय वाले 23 लाख 89 हजार परिवारों के 84 लाख व्यक्तियों को लाभ मिलने जा रहा है।
उन्होंने सभी से अनुरोध किया कि वो इस योजना का लाभ लेकर अपनी यात्रा को मंगलमय करें।
जीएम रोडवेज कुलदीप जांगडा ने विभाग की ओर से सभी का स्वागत करते हुए योजना के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि गरीब परिवारों को हर वर्ष हरियाणा परिवहन की बसों में 1 हजार  किलोमीटर तक निशुल्क यात्रा का प्रावधान किया गया है। इस योजना का क्रियान्वयन पूरे प्रदेश में किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि ई टिकटिंग प्रणाली को सार्वजनिक परिवहन में लागू करने वाला हरियाणा बड़ी राज्यों में शामिल है। यह योजना देश में अपनी तरह की एक अनूठी योजना है। विगत 7 मार्च 2024 को पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा पंचकूला से इस योजना का शुभारंभ किया गया था।  उन्होंने बताया कि चुनाव आचार संहिता लागू होने से पूर्व 59 हजार 708 कार्ड वितरित किए जा चुके हैं। लाभार्थी लगभग 37.8 लाख किलोमीटर की निशुल्क यात्रा का लाभ उठा चुके हैं। अब तक 10 लाख 75 हजार 553 आवेदन प्राप्त हुए हैं।
उन्होंने बताया कि कार्ड के लिए लाभार्थी को केवल एक मुस्त 50 रुपए की राशि वहन करनी होगी और कार्ड की शेष राशि 102 रुपए राज्य सरकार द्वारा वहन की जाएगी। इसके अलावा कार्ड के वार्षिक रख रखाव के लिए 79 रुपए प्रति वर्ष राज्य सरकार वहन करेगी। इस मौके पर मुख्य अतिथि का पगड़ी पहना कर स्वागत किया।
कार्यक्रम में भाजपा की प्रदेश महामंत्री अर्चना गुप्ता ने संबोधित करते हुए कहा कि सरकार का यह बहुत ही महत्वपूर्ण निर्णय है इस योजना से गरीब परिवारों के आवागमन में बहुत बड़ी सहुलियत होगी। यह योजना प्रदेश के लाखों परिवारों के चेहरे पर खुशी लाने का काम करेगी। सरकार का लक्ष्य अंत्योदय की भावना के साथ हर व्यक्ति को उदय करना है। इस मौके पर सीईओ गौरव कुमार, एसडीएम मनदीप, भाजपा के जिला महामंत्री रोशन लाल मैहला, कुलदीप कौशिक, अजमेर मलिक के अलावा बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Comments