नशे के खिलाफ जागरूकता अभियान. पुलिस ने नौल्था स्थित आईटीआई में विद्यार्थियों से किया संवाद. नशे के खिलाफ किया जागरूक.
BOL PANIPAT : , 08 अप्रैल : पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह आईपीएस के नेतृत्व में पानीपत पुलिस जिले को नशा मुक्त बनाने की दिशा में जागरूकता अभियान चलाए हुए है। इसी कड़ी में पुलिस की नशा मुक्त अभियान की टीम ने बुधवार को गांव नौल्था स्थित आईटीआई में पहुंचकर विद्यार्थियों से संवाद स्थापित कर नशे के दुष्परिणामों की जानकारी देकर जागरूक किया।
पुलिस टीम ने इस दौरान विद्यार्थियों को नशे के सेवन से होने वाले शारीरिक, मानसिक और सामाजिक नुकसान के बारे में विस्तार से बताया। टीम द्वारा बताया गया कि नशा करने से व्यक्ति का स्वास्थ्य तो बिगड़ता ही है, साथ ही उसका सामाजिक जीवन, शिक्षा और भविष्य भी प्रभावित होता है। युवाओं को नशे की ओर आकर्षित करने वाले कई कारक होते हैं, जैसे दबाव, गलत संगत या जिज्ञासा। टीम द्वारा बताया गया कि जागरूकता और आत्म-नियंत्रण इससे बचने का सबसे कारगर तरीका है।
इस दौरान विद्यार्थियों को शपथ दिलाई गई कि वे स्वयं नशे से दूर रहेंगे और दूसरों को भी इसके खिलाफ जागरूक करेंगे।
अभियान के जिला नोडल अधिकारी उप पुलिस अधीक्षक नरेंद्र सिंह ने कहा कि नशे से शरीर का नुकसान होने के अतिरिक्त पैसों की भी बर्बादी होती है। नशा करने वाले व्यक्ति का ध्यान अपराध की तरफ बढ़ता है। युवाओं को नशे की गर्त से बचाने के लिए हरियाण पुलिस लगातार प्रयासरत है। पुलिस स्कूल, कॉलेज, फैक्टरी, गांव व कॉलोनियों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर आमजन व विद्यार्थियों को नशे के खिलाफ जागरूक कर रही है।

Comments