Wednesday, April 29, 2026
Newspaper and Magzine


मलेरिया से बचाव के लिए जागरूकता जरूरी : सीएमओ

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE HEALTH , at May 7, 2022 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT , 7 मई : जिला स्वास्थ्य विभाग की विभिन्न टीमें घर-घर जाकर ग्रामवासियों व शहर वासियों को मलेरिया व डेंगू से बचाव के उपायों के लिए निरंतर जागरुक करती रहती हैं । सीएमओ डॉ.जितेन्द्र कादियान ने कहा कि मलेरिया की चपेट में आने का सबसे बड़ा कारण जागरुकता की कमी है । मलेरिया को जागरुकता से ही रोका जा सकता है । उन्होंने जिला वासियों से अपील करते हुए कहा कि सभी हमेशा अपने घरों के आस – पास साफ – सफाई का विशेष ध्यान रखें । किसी भी स्थान पर एक सप्ताह से ज्यादा समय तक पानी जमा न होने दें । अगर किसी को बुखार जैसी समस्या होती है तो तुरंत जांच करवाएं और इलाज लें । उन्होंने बताया कि मलेरिया के ज्यादातर मामले गर्मी और बरसात के मौसम में सामने आते हैं , इसलिए सभी जागरुक होकर साफ सफाई की तरफ ध्यान रखें । उन्होंने लोगों को मलेरिया के लक्षण बताते हुए कहा कि इसमें कंपकपी के साथ बुखार आता है और गर्मी लगकर पसीना आकर बुखार उतर जाता है और पूरे शरीर में थकावट रहती है । मलेरिया से बचाव हेतु पूरी बाजू के कपड़े पहनें । अपने आस – पास पानी एकत्रित न होने दें । टंकी कूलर के पानी को सप्ताह में एक बार जरूर बदलें । फ्रिज के पीछे लगी वेस्ट ट्रे को एक सप्ताह बाद खाली साफ़ अवश्य करें।

Comments