Saturday, April 25, 2026
Newspaper and Magzine


गीतों के माध्यम से केन्द्र व प्रदेश सरकार की अनेकों योजनाओं के बारे में जानकारी दी.

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at September 16, 2022 Tags: , , , ,

BOL PANIPAT , 16 सितम्बर। आज़ादी के अमृत महोत्सव के तहत सूचना जनसम्पर्क एवं भाषा विभाग की भजन पार्टी द्वारा शुक्रवार को गांव बेगमपुर और ताहरपुर में गीतों के माध्यम से केन्द्र व प्रदेश सरकार द्वारा शुरु की गई नई शिक्षा नीति तथा विद्यार्थियों के लिए बनाई गई अनेकों योजनाओं के बारे में जानकारी दी।
डीआईपीआरओ कुलदीप सिंह बांगड़ ने बताया कि इस अभियान के तहत विभाग की भजन पार्टियों के सदस्यों द्वारा आमजन को सरकार द्वारा आम-जन की भलाई के लिए चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी देते हैं। सरकार द्वारा जो भी योजनाएं चलाई गई हैं उनका विशेष रूप से प्रचार-प्रसार गांव-गांव जाकर किया जा रहा है ताकि लोग इन योजनाओं के बारे में जान सकें और इनका लाभ उठा सकें। उन्होंने बताया कि प्रदेश के मुख्यमंत्री की सोच हैं कि हर गरीब व्यक्ति को सरकार की योजनाओं का लाभ मिल सकें।

Comments