आपके आसपास कोई नशे का अवैध काम कर रहा है तो मोबाइल नंबर 7056600101 पर सूचना दें।
BOL PANIPAT : 13 अक्तूबर । पुलिस अधीक्षक मेधा भूषण आईपीएस के कुशल मार्गदर्शन एवं नेतृत्व में नशे के खिलाफ दिनांक 1 सितंबर 2026 से 12 अक्तूबर 2026 तक पानीपत जिले में छापेमारी व धरपकड़ करके कुल 16 अभियोग अंकित किए जिनमे कुल 28 आरोपियों को गिरफ्तार करके जेल भेजा जा चुका है। गिरफ्तारशुदा आरोपियों से 1 किलो 170 ग्राम चरस, 18 ग्राम 44 मिलीग्राम कोकिन, 55 किलो 898 ग्राम गांजा, 36 ग्राम 05 मिलीग्राम हेरोइन, 1 किलो 133 ग्राम अफिम व 148 ग्राम 94 मिलीग्राम स्मैक बरामद की है।
जिला पानीपत में आगे भी नशे के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए सुचारू रूप से छापेमारी अभियान जारी रहेगा। इसके साथ ही जिला पुलिस की नशा मुक्त अभियान की टीम द्वारा स्कूल, कॉलेज में विद्यार्थियों को तथा गांव व विभिन्न सार्वजनिक स्थानों पर आमजन को नशे के दुष्परिणामों की विस्तार से जानकारी देकर नशे के खिलाफ जागरूक किया जा रहा है। आमजन से अनुरोध है कि आपके आसपास कोई नशे का अवैध काम कर रहा है तो उसकी सूचना जिला पुलिस के नशा मुक्त अभियान के नोडल अधिकारी डीएसपी प्रणय कुमार को उनके मोबाइल नंबर 7056600101 पर दें। सूचना देने वाले की पहचान भी गुप्त रखी जाएगी।

Comments