Thursday, June 4, 2026
Newspaper and Magzine


आयुष्मान शल्य चिकित्सा अभियान (सर्जिकल कैंपेन) 22 नवम्बर 2025 तक

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at November 20, 2025 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT , 20 नवंबर। हरियाणा सरकार के दिशानिर्देशानुसार अनुसार जिला पानीपत में विशेष शल्य चिकित्सा अभियान (सर्जिकल कैंपेन) चलाया जा रहा है। इस अभियान के दौरान सभी स्वास्थ्य संन्स्था द्वारा आम जनता को आयुष्मान सरकारी आरक्षित पैकेज की जानकारी दी जा रही है और आयुष्मान लाभार्थियों को सरकारी हस्पतालों में आयुष्मान भारत योजना के अन्तर्गत सर्जरी करवाने बारे प्रेरित किया जा रहा है।

वीरवार 20 नवम्बर को पानीपत सिविल सर्जन  डॉ0 विजय मलिक की अध्यक्षता में जिले के सभी निजी हस्पतालों के साथ मीटिंग की गयी और मीटिंग में सभी हस्पतालों को निर्देश दिए गये कि आपके हस्पताल में ईलाज करवाने वाले मरीजों और उनके परिवार के सदस्यों को आभा आईडी और आयुष्मान कार्ड बनाना सुनिश्चित करें। बैठक में उप सिविल सर्जन नेशनल हेल्थ मिशन डॉ रिंकू सांगवान द्वारा सभी हस्पतालों को आभा आईडी बनाने बारे प्रक्रिया बताई गई।

सिविल सर्जन डॉ0 विजय मलिक ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला पानीपत में सर्जिकल कैम्प के दौरान अभी तक 80 मरीजों की सर्जरी की जा चुकी है जिसमें से नागरिक हस्पताल पानीपत में 73 मरीजों ने सर्जरी करवाई है और सब डिवीजऩल हस्पताल समालखा में 4 मरीजों ने सर्जरी करवाई है और सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र खोतपुरा में 3 मरीजों ने सर्जरी करवाई है।

Comments