Tuesday, June 2, 2026
Newspaper and Magzine


भाजपा किसान मोर्चा की ग्राम परिक्रमा यात्रा का पट्टी कल्याणा में  हुआ समापन समारोह

By LALIT SHARMA , in Politics , at March 10, 2024 Tags: , , , , ,

-मोदी मनोहर किसानों के सबसे बड़े हितैषी : जगबीर आर्य

-मनोहर सरकार खरीद रही है न्यूनतम समर्थन मूल्य पर सबसे अधिक फसल: महावीर सिंह

BOL PANIPAT : 10 फरवरी, मोदी और मनोहर किसानों के सबसे बड़े हितैषी है। मोदी ने यूरिया की किल्लत को हल करते हुए नीम कोटेड यूरिया शुरू किया।अब नेनो यूरिया का प्रचलन शुरू करवाया ये शब्द भाजपा किसान मोर्चे के ज़िला प्रभारी जगबीर आर्य ने पट्टी कल्याणा गांव में ग्राम परिक्रमा यात्रा के समापन समारोह में कहे । जगबीर आर्य ने कहा मोदी ने उर्वरक की कीमतों को सब्सिडी बढ़ाकर स्थिर बनाए रखा। सोइल हेल्थ कार्ड बना कर किसान भाइयों को उर्वरक तथा खरपतवार नाशक की सही जानकारी की व्यवस्था की।
समारोह की अध्यक्षता करते हुए मोर्चे के जिला अध्यक्ष महावीर सिंह ने कहा की मोदी ने बुवाई के समय ही समर्थन मूल्य घोषित करने की परंपरा डाली जो।किसान भाइयों को सही फसल की बुवाई पर विचार करने का अवसर देता है। उन्होंने कहा की मोटे अनाज को प्रमोट करना भी किसान हित में बड़ा कदम है। छह हजार किसान सम्मान निधि से किसान भाइयों की छोटी छोटी समस्याओं का हल मोदी ने कर दिया है।
महावीर सिंह ने कहां की मनोहर लाल देश भर में सबसे अधिक फसल न्यूनतम समर्थन मूल्य पर  खरीद रहे है।भावांतर योजना लाकर मनोहर ने किसानों की चिंता से मुक्त किया है
महावीर सिंह ने कहा की किसान मोर्चा आगामी लोकसभा चुनाव में मोदी के दिए 400 के लक्ष्य को पाने में अपनी पूरी ताकत लगाएगा।
इस अवसर मुख्य रूप से प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य दिनेश पुजारा तथा राजेश फोगाट,किसान मोर्चा के जिला महामंत्री जसविंदर चहल,कार्यक्रम संयोजक सतबीर छोकर, किसान मोर्चा के सचिव समुंदर जागलान तथा विकी मलिक,नीरज राणा तथा मोर्चे के जिला मीडिया प्रभारी सूरज भान वर्मा मौजूद रहे।

Comments