Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


गांव नौल्था में प्राचीन सिद्ध समाधि वाले बाबा के मन्दिर में किया गया चतुर्थ वार्षिकोत्सव का आयोजन.

By LALIT SHARMA , in RELIGIOUS , at June 16, 2024 Tags: , , ,

BOL PANIPAT : श्रीजी रसिक बिहारी संकीर्तन सेवा मण्डल की ओर से गंगा दशहरा के अवसर पर चतुर्थ वार्षिकोत्सव का आयोजन गांव नौल्था में प्राचीन सिद्ध समाधि वाले बाबा के मन्दिर में किया गया। सर्वप्रथम भगवान शिव का जलाभिषेक किया गया। मथा भगवान शिव की विशेष आरती की गई। माँ गंगा के अवतरण दिवस पर हरीश चुघ ने भजन बोलकर ‘गंगा दशमी का त्योहार जी बधाई होवे’ गाकर सबको मंत्रमुग्ध कर दिया। इस अवसर पर उपस्थित संगतों ने आरती की व प्रसाद वितरित किया गया। इस अवसर पर पं. सुभाष शर्मा, डा. ज्योति, डा. रिंकू सागवान, डा. सरोज बेनीवाल, रोकी गर्ग, ईश्वर, मोहित, जगबीर जागलान, पिंकी, अंजु, सीमा, ममता, रिंकी, पूजा, मुकेश, बलवान, ज्ञानिका आदि उपस्थित थे।

Comments