Monday, June 1, 2026
Newspaper and Magzine


गरीब असहाय बच्चों को गर्म कपड़े बांट मनाया बाल भवन ने नया साल

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at January 1, 2024 Tags: , , , , , ,

-सेवा ही धर्म संस्था व डेरा अनुयायियों ने किया सहयोग

– बाल भवन का उद्देश्य हर असहाय बच्चे की मदद करना-रितु राठी

BOL PANIPAT : (1 जनवरी) पानीपत बाल भवन में नया साल  गरीब स्लम एरिया  के बच्चो के बीच  केक काटकर मनाया गया। इस मौके पर डेड सो बच्चो को गर्म कपड़े जैकेट व जुराबें वितरित की गई।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर सेवा ही धर्म से प्रोमिला लठवाल व डेरा प्रेमी धर्मेंद्र इंसा पहुचे। कार्यक्रम में बच्चो को गर्म कपड़े वितरित व खाने की सामग्री वितरित की।इस मौके पर जिला बाल कल्याण अधिकारी रितु राठी ने कहा कि गरीब असहाय बच्चो के बीच नया साल मनाने की खुशी अपनो के बीच मनाने से ज्यादा मिलती है।

रितु राठी ने कहा कि बाल भवन का उद्देश्य हर बच्चे की मदद करना है ओर बाल भवन हमेशा बच्चो के लिए कार्य करता रहेगा। मुख्य अतिथि प्रोमिला लठवाल ने कहा कि उन्हें खुशी मिलती है जब वो किसी असहाय की मदद करती है और बाल भवन में गरीब बच्चो के बीच नया साल मना उन्हें बहुत ज्यादा खुशी मिली है। मुख्य अतिथि डेरा अनुयायी धर्मेंद्र इंसा ने कहा कि गरीब बच्चो के बीच नया साल मनाना  अपने आप मे एक नया अनुभव रहा और जो  खुशी आज उन्हें मिली वो कभी नही मिल पाई, उन्होंने कहा कि गुरु राम रहीम के मार्गदर्शन से उन्हें प्रेरणा मिलती असहायों की मदद करनी चाहिए। इस मौके पर बाल भवन स्टाफ मौजूद रहा।

Comments