Wednesday, April 29, 2026
Newspaper and Magzine


बैंक व डाकघर जन-जन तक पहुंचाएंगे मतदान है जरूरी का संदेश :-डीसी

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at March 1, 2024 Tags: , , , , ,

– आईबीए व भारतीय डाक विभाग के बीच हुआ एमओयू- डीसी एवम जिला निर्वाचन अधिकारी

BOL PANIPAT , 1 मार्च। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी डॉ वीरेंद्र कुमार दहिया ने कहा कि मतदाताओं को जागरूक करने के लिए भारतीय चुनाव आयोग ने बड़े कदम उठाए हैं। उन्होंने बताया कि चुनाव आयोग ने भारतीय बैंक संघ(आईबीए) व डाक विभाग के साथ दो एमओयू साइन किये हैं। चुनाव का उद्देश्य लोगों को मतदान को लेकर अधिक से अधिक जागरूक करना है। इसके साथ ही डाक विभाग की मदद से आगामी लोकसभा चुनावों को लेकर बड़े स्तर पर जागरूकता अभियान चलाया जाएगा।
भारतीय चुनाव आयोग पंजीकृत मतदाताओं को सौ फीसद वोटिंग के लिए जागरूक करने की दिशा में कार्य कर रहा है। चुनाव आयोग की तरफ से प्राप्त जानकारी के अनुसार आईबीए द्वारा बैंकों में आने वाले उपभोक्ताओं को मतदान के लिए अवेयर किया जाएगा व भारतीय डाक विभाग देशभर के डाकघरों में मतदान के महत्व को दर्शाते हुए जानकारी को प्रदर्शित करेंगे भारत में करीब 1.55 लाख पोस्ट ऑफिस हैं व 1.6 लाख बैंक शाखा हैं जिसके जरिये बड़े स्तर पर जागरूकता कार्यक्रम चलाया जा सकता है और इसके काफी प्रभावी परिणाम में मिलेंगे।

Comments