Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


डॉ ब्रह्मजीत सिंह रागी ने निगम आयुक्त पदभार संभाला. 

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at November 6, 2024 Tags: , , , ,

BOL PANIPAT : 6 नवंबर–निगम आयुक्त डॉ ब्रह्मजीत सिंह रागी ने बुधवार को जिला सचिवालय स्थित उपायुक्त कार्यालय में पानीपत शहरी विधायक प्रमोद विज की उपस्थिति में उपायुक्त डॉक्टर वीरेंद्र कुमार दहिया से मुलाकात की। शहरी विधायक प्रमोद विज ने निगम आयुक्त को अपनी शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए कहा कि निगम आयुक्त के पदभार संभालने पर पानीपत नगर निगम के विकास कार्य गति पकड़ने और शहर के लोगों को विकास कार्यों की राहत मिलेगी।
डीसी डॉ वीरेंद्र कुमार दहिया ने भी निगम के नए आयुक्त डॉ ब्रह्मजीत सिंह को अपनी शुभकामनाएं देते हुए कहा कि शहरी क्षेत्र में विकास कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए निगम का महत्वपूर्ण कार्य है। उन्होंने आशा व्यक्त करते हुए कहा कि निगम आयुक्त डॉ ब्रह्मजीत सिंह के मार्गदर्शन में निगम के सभी अधिकारी और कर्मचारी आपस में समन्वय बनाकर काम करेंगे और विकास कार्यों को गति प्रदान करेंगे।

Comments