Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


कृष्ण जन्मोत्सव पर्व के उपलक्ष्य में भजन संध्या का आयोजन किया गया।

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at August 17, 2022 Tags: , , ,

BOL PANIPAT : आई.बी.एल. पब्लिक स्कूल  के प्रागण में  कृष्ण जन्मोत्सव पर्व के उपलक्ष्य में भजन संध्या का आयोजन किया गया। जिसमें कक्षा तीसरी से पांचवी तक के छात्रों ने भाग लिया। कार्यक्रम में नन्हे-मुन्ने बच्चों द्वारा बहुत ही सुंदर भजन प्रस्तुत किए गए। राधा-कृष्ण के स्वरूप ने भजन संध्या में चार चांद लगा दिए। कृष्ण जन्मोत्सव पर्व के उपलक्ष्य में प्रधानाचार्या जय श्री गर्ग  ने अपने सहकर्मियों और कर्मचारियों को कृष्ण जन्मोत्सव पर्व के उपलक्ष्य मे कृष्ण जन्मोत्सव की बधाई दी और बच्चों की प्रशंसा करते हुए उन्होंने कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों द्वारा बच्चों को उनके धर्म और संस्कारों का ज्ञान होता है। उन्होंने सभी बच्चों को इस तरह के कार्यक्रम में बढ़ चढ़ कर भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम में विद्यालय की प्रधानाचार्या जी ने कुमारी कनिका को प्रोत्साहित किया जो कक्षा छठी की छात्रा है। वह मुंबई फिल्मी जगत की एक उभरता सितारा है। कुमारी कनिका ने कई बड़े पर्दे की फिल्मों  और बड़ी हस्तियों के साथ काम किया है। उनकी आने वाली फिल्में दादा जी की लाठी, दिल है मुश्किल में है, । प्रधानाचार्या ने उनके माता-पिता को उनकी पुत्री की कामयाबी पर बहुत-बहुत बधाई दी और पुरस्कार देते हुए उन्हें प्रोत्साहित किया।

Comments