ग्रीष्मकालीन शिविर का शुभारंभ
BOL PANIPAT : स्थानीय जी डी गोयनका पब्लिक स्कूल में 23 मई से 31 मई तक के लिए ग्रीष्मकालीन शिविर का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें विद्यालय और अन्य विद्यालयों के बच्चे बढ़-चढ़कर भाग ले रहे हैं। इसके अंतर्गत बच्चों की प्रतिभा और रचनात्मकता को निखारने के लिए आर्ट, डांस, कंप्यूटर, म्यूजिक, हिंदी और अंग्रेजी राइटिंग, ताइक्वांडो, गन शूटिंग, फुटबॉल, बैडमिंटन आदि विभिन्न गतिविधियों का आयोजन हो रहा है।

विद्यार्थी अपनी रूचि के अनुसार इन गतिविधियों में बड़े उत्साह से भाग ले रहे हैं। इस अवसर पर विद्यालय के चेयरमैन अतुल जैन, प्रधानाचार्य ॠतु सिंह, अध्यापक गण और विद्यार्थी उपस्थित रहे। प्रधानाचार्य ने कहा कि समर कैंप का उद्देश्य बच्चों का सर्वांगीण विकास करना है । प्रत्येक विद्यार्थी में कोई
प्रतिभा छुपी रहती है और उसकी छुपी प्रतिभा को निखारने का यही बेहतरीन अवसर है।

Comments