भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष नवीन भाटिया ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात सुनी।
BOL PANIPAT : रविवार को देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने “मन की बात” कार्यक्रम के माध्यम से देशवासियों से संवाद किया। जिले में अलग-अलग स्थान पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम को सुना। वही भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष नवीन भाटिया ने हुड्डा सेक्टर 12 बूथ नंबर 173,174,175 पर कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात सुनी।नवीन भाटिया ने कहा कि प्रधानमंत्री हर महीने देश की जनता के साथ मन की बात करते है और देश के कोने कोने से जो हमारी उपलब्धियां है उनके बारे में जिक्र किया जाता है।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोगों की भावनाओं को बच्चों की भावनाओं को अच्छी तरह से समझते हैं इसलिए उन्होंने उनकी बातों को मान लिया है इसे यह भी सिद्ध होता है कि उनका प्रजातंत्र भी पूरी तरीके से विश्वास है। शिक्षा मंत्री ने जो इस्तीफा दिया व्यक्ति हार जीत को लेकर नहीं बल्कि समस्या के समाधान के लिए किया गया है भारतीय जनता पार्टी का एक ही मकसद रहता है प्रत्येक व्यक्ति की समस्या का समाधान किया जाए। भारतीय जनता पार्टी की सरकार ऐसी ऐसी योजना ला रही है जिससे आमजन को बहुत फायदा हो रहा है महिला बुजुर्ग बच्चों नौजवान सभी को लेकर और भी काफी योजनाएं आ रही है जिस देश और समाज का सुधार होगा। उन्होंने कहा कारगिल विजय दिवस हमारे लिए एक बहुत बड़ा दिवस है पाकिस्तान भी छुपकर जो हिंदुस्तान पर हमला करने की कोशिश की थी भारतीय सैनिकों ने उसके पांव उखड़ दिए थे और यहां तक था कि की पाकिस्तान अपने सिपाहियों की डेड बॉडी को भी वही छोड़कर भाग गए थे और उन्हें अपना मानने से इनकार कर दिया था उनके संस्कार भी भारतीय सैनिकों द्वारा किया गया था।इसी तरह प्रधानमंत्री मोदी ने अन्य मुद्दों पर भी चर्चा की है। इस अवसर पर चेतन तनेजा (दक्षिण मंडल अध्यक्ष), सुमित वीरमणि, संदीप दहिया , हिमांशु वीरमणि उमेश, पुनीत एवं प्रविंद कुमार तनेजा मौजूद रहे।

Comments