नशा तस्करी पर पानीपत जिला पुलिस की बड़ी कार्रवाई. करीब 3 लाख रूपये कीमत की 1 किलो 20 ग्राम अफीम के साथ एक नशा तस्कर गिरफ्तार किया.
BOL PANIPAT : 10 मई 2024, पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह शेखावत के मार्गदर्शन में कार्यवाही करते हुए सीआईए टू पुलिस टीम ने नौल्था में डिडवाड़ी मोड़ पर एक नशा तस्कर को 1 किलो 20 ग्राम अफीम के साथ गिरफ्तार किया। बरामद अफीम की बाजार मूल्य करीब 3 लाख रुपये बताई जा रही है।
सीआईए टू प्रभारी सब इंस्पेक्टर सौरभ ने बताया कि उनकी टीम वीरवार को देर शाम गश्त व जांच पड़ताल के दौरान नौल्था में ब्रहामण माजरा मोड़ पर मौजूद थी। टीम को तभी गुप्त सूचना मिली की संदिग्ध किस्म का एक युवक डिडवाड़ी मोड पर खड़ा है। युवक के पास भारी मात्रा में मादक पदार्थ होने की संभावना है। पुलिस टीम ने मौके पर दबिश देकर युवक को काबू कर पूछताछ की तो उसने अपनी पहचान सुमित उर्फ मोनू पुत्र ईश्वर निवासी चिड़ी रोहतक के रूप में बताई।
पुलिस टीम ने नियमानुसार ड्यूटी मजिस्ट्रेट नायब तहसीलदार इसराना सौरभ की मौजूदगी में युवक की तलाशी ली तो पेंट की जेब से भारी मात्रा में अफीम बरामद हुई। बरामद अफीम का वजन करने पर 1 किलो 20 ग्राम पाया गया।
गांव निवासी युवक से खरीद कर लाया था, पानीपत आसपास के गांव में सप्लाई करनी थी
सब इंस्पेक्टर सौरव ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया की वह शॉर्टकट तरीके से मोटे पैसे कमाने के लिए उक्त अफीम अपने गांव निवासी एक युवक से कम कीमत पर खरीद कर लाया था। पानीपत आसपास के गांव में सप्लाई करनी थी। आरोपी के खिलाफ थाना इसराना में एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग दर्ज कर पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जहां से उसे 2 दिन के पुलिस रिमांड पर हासिल किया। रिमांड के दौरान पुलिस आरोपी से नशा सप्लायर के ठिकानों का पता लगा पकड़ने का प्रयास करेगी।

Comments