अवैध शराब सहित बाइक सवार तस्कर गिरफ्तार. 144 बोतल अवैध देसी शराब बरामद
BOL PANIPAT : 2 जून 2024, पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह शेखावत के मार्गदर्शन में जिला पुलिस द्वारा अवैध शराब व मादक पदार्थों की तस्करी पर अंकुश लगा आरोपियों की धरपकड़ के लिए चलाए गए विशेष अभियान के अंतर्गत कार्रवाई करते हुए सीआईए वन पुलिस टीम ने हथवाला में राक्सेहडा मोड़ पर अवैध शराब सहित बाइक सवार एक तस्कर को गिरफ्तार किया। आरोप के कब्जे से 144 बौतल अवैध देसी शराब बरामद हुई।
सीआईए वन प्रभारी सब इंस्पेक्टर महिपाल सिंह ने बताया कि उनकी टीम शनिवार को देर शाम गश्त व जांच पड़ताल के दौरान हाथवाला में राक्सेहडा मोड़ पर मौजूद थी। टीम को तभी गुप्त सूचना मिली कि बिलासपुर गांव निवासी पंकज अवैध शराब बेचने का काम करता है। पंकज कुछ ही देर में बाइक पर अवैध शराब लेकर हथवाला से होते हुए अपने गांव की तरफ जाएगा। पुलिस टीम ने हथवाला राक्सेहडा मोड़ पर नाकाबंदी कर संदिग्धों पर नजर रखनी शुरू कर दी। कुछ देर पश्चात एक युवक बाइक पर प्लास्टिक के कट्टे रखकर समालखा की और से आते हुए दिखाई दिया। पुलिस टीम ने बाइक सवार युवक को रोककर पूछताछ की तो उसने अपनी पहचान पंकज पुत्र राजबीर निवासी बिलासपुर के रूप में बताई। पुलिस टीम ने बाइक पर रखे तीन प्लास्टिक कट्टों को खोलकर चेक किया तो काफी संख्या में देसी शराब की बोतलें मिली। गिनती करने पर 144 बोतल देसी शराब मार्का रसीला संतरा पाई गई। बरामद शराब का लाइसेंस व परमिट मांगने पर आरोपी कोई भी कागजात पेश नही कर सका।
पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया वह उक्त अवैध शराब को गांव में तस्करी करने के लिए ले जा रहा था।
सब इंस्पेक्टर महिपाल सिंह ने बताया कि बरामद अवैध देसी शराब व बाइक को कब्जा पुलिस में लेकर आरोपी के खिलाफ थाना समालखा में एक्साइज एक्ट के तहत अभियोग दर्ज कर पुलिस ने रविवार को आरोपी पंकज को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।

Comments