Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


श्रमिकों के कमरे से मोबाइल चोरी करने के तीन आरोपी गिरफ्तार. 4 मोबाइल फोन बरामद.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at October 1, 2025 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 01 अक्तूबर 2025, थाना सदर पुलिस ने रिफाइनरी के गेट नंबर चार के पास श्याम कॉलोनी में श्रमिकों के किराए के कमरे से मोबाइल चोरी करने वाले तीन आरोपियों को मंगलवार शाम को रिफाइनरी के गेट नंबर 4 के पास से गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान गांव रसलापुर कला निवासी जसपाल, बबलू व कर्णप्रीत के रूप में हुई है।

थाना सदर प्रभारी इंस्पेक्टर बलजीत ने बताया कि मंगलवार शाम उनकी टीम को गश्त के दौरान गुप्त सूचना मिली कि संदिग्ध किस्म के तीन युवक रिफाइनरी के गेट नंबर 4 के पास मोबाइल फोन बेचने की फिराक में घूम रहा है। मोबाइल चोरी के होने की संभावना है। पुलिस टीम ने तुंरत मौके पर दबिश देकर तीनों युवकों को काबू किया। पूछताछ में उन्होंने अपनी पहचान जसपाल, बबलू व कर्णप्रीत सिंह निवासी रसलापुर कला के रूप में बताई। गहनता से पूछताछ करने पर आरोपियों ने 29 सितंबर की रात रिफाइनरी के गेट नंबर चार के पास श्याम कॉलोनी में श्रमिकों के किराए के कमरे से 4 मोबाइल फोन चोरी करने की वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा। चोरी की उक्त वारदात बारे थाना सदर में श्याम कॉलोनी निवासी उदयभान रजक की शिकायत पर अभियोग दर्ज है।

प्रभारी इंस्पेक्टर बलजीत ने बताया कि पूछताछ में तीनों आरोपियों ने पुलिस को बताया वह नशा करने का आदी है। नशे की लत पूरी करने के लिए पैसों की जरूरत पड़ी तो उन तीनों ने मिलकर चोरी की उक्त वारदात को अंजाम दिया। मंगलवार को तीनों आरोपी चोरी किए मोबाइल फोन को बेचने के लिए ग्राहक की फिराक में घूम रहे थे।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी के चार मोबाइल फोन बरामद कर बुधवार को पूछताछ के बाद तीनों आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश किया जहां से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया गया।

Comments