250 ग्राम चरस सहित बाइक सवार नशा तस्कर गिरफ्तार.
BOL PANIPAT : 12 जुलाई 2024,एंटी नारकोटिक्स सेल पुलिस टीम ने गोहाना रोड पर पुराना शुगर मिल के साथ लगती गली में एक बाइक सवार नशा तस्कर को 250 ग्राम चरस सहित गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान अमन निवासी भटगांव सोनीपत हाल किरायेदार मुखीजा कॉलोनी के रूप में हुई।
एंटी नारकोटिक्स सेल इंचार्ज सब इंस्पेक्टर दीपक ने बताया कि उनकी टीम वीरवार को देर शाम गश्त व जांच पड़ताल के दौराना एनएफएल नाका के पास मौजूद थी। टीम को तभी गुप्त सूचना मिली कि अमन निवासी भठगांव हाल किरायेदार मुखिजा कॉलोनी मादक पदार्थ बेचने का अवैध काम करता है। अमन प्लसर बाइक पर सवार होकर आठ मरला की और से शुगर मील के साथ लगती गली से होते हुए गोहाना रोड पर मादक पदार्थ बेचने के लिए आएगा। सूचना को पुख्ता मानते हुए पुलिस टीम ने शुगर मील के साथ लगती गली में नाकाबंदी कर संदिग्धों पर नजर रखनी शुरू कर दी। कुछ देर पश्चात आठ मरला की और से एक युवक पल्सर बाइक पर सवार होकर आया। पुलिस टीम ने बाइक को रूकवाकर युवक से पूछताछ की तो उसने अपनी पहचान अमन पुत्र अजय निवासी भटगांव हाल किरायेदार मुखीजा कॉलोनी के रूप में बताई।
पुलिस टीम ने नियमानुसार ड्यूटी मजिस्ट्रेट तहसीलदार पानीपत वीरेंद्र गिल की मौजूदगी में युवक की तलाशी ली तो उसकी पहनी हुई पेंट की जेब से चरस बरामद हुई। बरामद चरस का वजन करने पर 250 ग्राम पाया गया।
सब इंस्पेक्टर दीपक ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया वह नशा करने का आदी है। नशे की लत पूरी करने व शॉर्टकट तरीके से पैसे कमाने की चाहत में आरोपी ने उक्त चरस कुछ दिन पहले उत्तराखंड के बद्रीनाथ में एक युवक से कम कीमत पर खरीद कर लाने बारे स्वीकारा।
बरामद चरस को कब्जा पुलिस में लेकर आरोपी के खिलाफ थाना मॉडल टाउन में एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग दर्ज कर नशा सप्लायर के ठिकानों का पता लगा काबू करने के लिए पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी अमन को माननीय न्यायालय में पेश किया जहां से उसे 3 दिन के पुलिस रिमांड पर हासिल किया।

Comments