Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


बाइक चोरी का आरोपी गिरफ्तार. चोरी की दो बाइक बरामद.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at June 7, 2023 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 07 जून 2023, सीआईए टू पुलिस की टीम ने बाइक चोरी के आरापी फुरकान पुत्र इरफान निवासी नंगला कैराना शामली यूपी हाल किरायेदार विकाश नगर पानीपत को बीती देर साय विकाश नगर से गिरफ्तार किया।

सीआईए टू प्रभारी इंस्पेक्टर वीरेंद्र ने बताया कि उनकी टीम गत नवम्बर में बाइक चोरी के आरोपी मनोवर निवासी नंगला कैराना यूपी हाल किरायेदार गांव चुलकाना को गिरफ्तार किया था। आरोपी के कब्जे से पानीपत किला थाना क्षेत्र से चोरी की दो बाइक बरामद हुई थी। पूछताछ में आरोपी मनोवर ने उक्त दोनों बाइक अपने साथी आरोपी फुरकान पुत्र इरफान निवासी नंगला कैराना यूपी हाल किरायेदार विकाश नगर पानीपत के साथ मिलकर चोरी करने बारे स्वीकारा था। आरोपी मनोवर को न्यायिक हिरासत जेल भेजने के बाद पुलिस टीम ने आरोपी फुरकान की धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे।

इंस्पेक्टर वीरेंद्र ने बताया कि सीआईए टू की टीम ने बीती देर साय गुप्त सूचना पर दबिश देकर आरोपी फुरकान को विकाश नगर से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। पूछताछ में आरोपी ने अपने साथी आरोपी मनोवर के साथ उक्त दोनों बाइक चोरी करने बारे स्वीकारा।
बाइक चोरी की अन्य वारदातों बारे पूछताछ करने पर आरोपी ने थाना चांदनी बाग क्षेत्र से अकेले दो अन्य बाइक चोरी करने की वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा। बाइक चोरी की उक्त वारदात बारे थाना चांदनी बाग में अलग अलग दो मुकदमें दर्ज है। आरोपी ने चोरी की उक्त दोनों बाइक विकाश नगर में अपने किराये के कमरे में छुपाकर खड़ी की हुई थी। पुलिस टीम ने आरोपी की निशानदेही पर उक्त चोरीशुदा दोनों बाइक बरामद कर पूछताछ के बाद बुधवार को आरोपी फुरकान को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।

बाइक चोरी की निम्न वारदातों का खुलासा हुआ.

  1. आरोपी ने सनौली रोड पर पवनांजली अस्पताल के बाहर से सितम्बर 2021 में ललित निवासी गुरूनानकपुरा की स्पेलेंडर बाइक चोरी की। थाना चांदनी बाग में ललित की शिकायत पर मुकदमा दर्ज है।
  2. आरोपी ने अक्तुबर 2021 में बलजीत नगर में शिवम फैक्टरी के बाहर से मोहित निवासी डाडौला की स्पलेंडर बाइक चोरी की। थाना चांदनी बाग में मोहित की शिकायत पर मुकदमा दर्ज है

Comments