मोबाईल छीनने की वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपियो को गिरफ्तार किया . बरामद किया छीना हुआ मोबाईल फोन/ आधार कार्ड/ बैल्ट व वारदात मे प्रयोग की गई मोटरसाईकिल ।
BOL PANIPAT : 9 दिसम्बर 2022, समालखा थाना के अन्तर्गत रायल कत्था फैक्ट्री से समालखा की तरफ पैदल जा रहे 2 युवको से मारपीट करके आधार कार्ड व मोबाईल फोन छीनने के 2 आरोपियो को समालखा पुलिस ने गुप्त सुचना के आधार पर मनाना फाटक के पास से गिरफ्तार किए है । आरोपियो की पहचान विकाश पुत्र राजमल निवासी गली न0-2 राजीव कालोनी समालखा पानीपत व राहुल पुत्र कुलदीप वासी गली न0-7 राजीव कालोनी पानीपत के रुप मे हुई ।
थाना समालखा प्रभारी इन्सपैक्टर सुनील कुमार ने बताया कि दिनांक 08-12-22 की रात को उनकी टीम को गस्त व चैकिग के दौराने सुचना मिली कि 2 संदिग्ध युवक मनाना फाटक के पास खडे हुए है जो किसी आपराधिक वारदात को देने अंजाम देने की फिराक मे है जो पुलिस टीम तुरन्त मनाना फाटक के पास पहुची तो पुलिस को देखकर दोनो युवक भागने लगे, जो पुलिस टीम ने तुरन्त दोनो युवको को काबु कर लिया जिनकी पुछताछ करने पर पहचान विकाश पुत्र राजमल निवासी गली न0-2 राजीव कालोनी समालखा पानीपत व राहुल पुत्र कुलदीप वासी गली न0-7 राजीव कालोनी पानीपत के रुप मे हुई । गहनता से पुछताछ करने पर आरोपियो ने दिनांक 08-12-2022 को रायल कत्था फैक्ट्री से समालखा की तरफ पैदल जा रहे 2 युवको से मारपीट करके आधार कार्ड व मोबाईल फोन छीनने की वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा । जो आरोपियो से सख्ती से पुछताछ करने पर आरोपियो ने बताया कि हम दोनो नशा करने के आदि है । दिनांक 08-12-22 को हम दोनो मोटरसाईकिल पर सवार होकर पट्टीकल्याणा की तरफ से समालखा की तरफ जा रहे थे जो रास्त मे 2 युवक पैदल-पैदल जा रहे थे जो हम दोनो ने सोचा कि क्यो ना इनके पास से कुछ छीनकर और छीना हुआ सामान बेचकर नशा किया जाए जो हम दोनो ने उन पैदल जा रहे दोनो युवको के साथ बैल्ट के साथ मारपीट करके उनमे से एक व्यक्ति का मोबाईल फोन व दुसरे व्यक्ति का आधार कार्ड छीनकर हम दोनो वहा से समालखा की तरफ भाग गए थे । आरोपियो को माननीय न्यायलय मे पेश कर न्यायिक हिरासत मे भेज दिया गया ।
इन्सपैक्टर सुनील कुमार ने बताया कि दिनांक 08-12-2022 को शिकायतकर्ता पवन पुत्र पटेल ने चौकी समालखा मे एक शिकायत दर्ज कराई कि मैं पवन पटेल पुत्र श्री राम किशन गांव राय बोझा थाना मोतीपुर जिला बहरीच उत्तर प्रदेश हाल किरायेदार नियर सरस्वती स्कूल पप्पू के मकान मे किराये पर रहता हूँ। मैं रायल कत्था फैक्ट्री पट्टीकल्याणा जी.टी. रोड मे नौकरी करता हूँ। आज दिनांक 08.12.22 को मैं व मेरे से पीछे राम आशीष पुत्र नारायण गोड खामपुर थाना गांव सीरसीया मीसी जिला देवरीया U.P. हाल किरायेदार नियर सरस्वती स्कूल पप्पू के मकान समालखा दोनो रायल कत्था फैक्ट्री से समालखा की तरफ पैदल आ रहे थे जो एक मोटरसाईकिल स्पलैण्डर Hero काला रंग बिना नम्बर प्लेट पर दो लङके पट्टीकल्याणा की तरफ से आए 07.30 PM करीब था मेरे को पकङ लिया और बैल्टो से पीटने लगे जो दोनो पीटते समय अपने नाम विकास व राहुल आपस मे ले रहे थे। मेरा मोबाईल फोन मार्का Itel नीला रंग keypad वाला छीन लिया जो मेरे से पीछे रामआशीष मेरे को छुङाने लगा तो राम आशीष के साथ भी मारपीट की और राम आशीष का आधार कार्ड छीनकर अपनी मोटरसाईकिल पर समालखा की तरफ भाग गये। उनके खिलाफ कानूनी कारवाई की जाए। शिकायतकर्ता की शिकायत पर मुकदमा न0-1067 दि0-08.12.22 धारा 379B,34 IPC थाना समालखा दर्ज रजिस्टर किया गया था ।

Comments