Tuesday, December 9, 2025
Newspaper and Magzine


भाजपा पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ ने आयोजित की अग्नि वीर योजना पर संगोष्ठी

By LALIT SHARMA , in Politics , at July 2, 2022 Tags: , , , ,

अग्नि वीर समाज के हर क्षेत्र में उपयोगी: विज

BOL PANIPAT : 2 जुलाईअग्नि पथ योजना देश रक्षा तंत्र को मजबूत करेगी। हर घर में अग्नि वीर होगा। अंतर्राष्ट्रीय मान दंडों के कारण सेना में सैनिकों की संख्या सीमित होती इस योजना से हमे एक विशाल सेना मिलेगी। ये शब्द भाजपा पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक कर्नल (से नि) राजेंद्र सिंह सुहाग ने जी टी रोड स्थित एस डी वी एम स्कूल जूनियर विंग में एक संगोष्ठी को मुख्य वक्ता के तौर पर बोलते हुए कही। कार्नल सुहाग ने कहा की रूस व चीन जैसे देशों में ऐसी योजना पहले ही लागू है। कर्नल सुहाग ने कहा की 1962,1965, 1971के एक्सन के बाद भी गठित समितियों ने रिपोर्ट दी थी कि हमारी सेना युवा हों। इसके बाद कारगिल एक्सन के बाद भी गठित समिति ने अपनी रिपोर्ट में सेना को युवा बनाने पर जोर दिया। अब मोदी जी उसी दिशा में बढ़ रहे है।

कर्नल सुहाग ने कहा की आज का युग टेक्नोलॉजी का युग , अब युद्ध टेक्नोलॉजी से लड़े जाएंगे , साइबर वार होंगे जिनमें युवा अधिक कुशल व पारंगत है इसलिए इस योजना को लाया गया है। अग्नि वीर के बारे में विपक्ष के द्वारा  फैलाए गए भ्रम पर हमला बोलते हुए कहा की अग्नि वीर का भविष्य अधिक से अधिक सुरक्षित करने की योजना बनाई गई है। अग्नि वीर को वेतन मिलेगा वो तो बचत होगा ही क्योंकि सेना में रहना खाना सब सेना के खर्च पर ही होता है। साथ ही अग्नि वीर रिलीव होकर आएगा उसके पास लगभग 12 लाख रुपए होंगे। जिनसे वो कोई भी अपना व्यवसाय शुरू कर सकता है। उन्होंने कहा की अग्नि वीर 4 साल अपनी पढ़ाई  भी कर सकता है। कर्नल सुहाग ने कहा की हरियाणा सरकार के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने तो सबसे पहले घोषणा की है कि सभी अग्नि वीरों को नौकरी दी जायेगी। इस सेतो हरियाणा में तो कम से कम सभी आशंकाओं पर विराम लग गया है।

उन्होंने कहा इतना होने के बाद विपक्षी युवाओं को गुमराह कर उनके भविष्य को तबाह करने पर तुले है। जब सबको नोकरी की बात राज्य के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कह दी फिर क्यों युवाओं को गुमराह कर उनका नुकसान कर अपनी राजनीति की दुकान चमका रहे है। उन्होंने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा की देश के सेनाध्यक्ष को गली का गुंडा बताने वाली पार्टी देश की सुरक्षा व रक्षा के बारे क्या जाने। जिनके राज में सेना को बुलेट प्रूफ जैकेट तक नही मिली और आज देश की रक्षा में चिनूक व राफेल जैसे विमान मौजूद है। उन्होंने कहा की पूरा देश इजराइल का उदहारण दिया करता था की हमारा देश भी ऐसा ही बने अब प्रधान मंत्री मोदी उसी दिशा में बढ़ रहे है अग्नि पथ योजना उसी प्रकार की योजना है।

उन्होंने आह्वान किया की योजना से समाज को अवगत कराए। कार्यक्रम  की अध्यक्षता करते हुए जिला भाजपा अध्यक्ष डा अर्चना गुप्ता ने कहा की अग्नि पथ योजना एक स्वस्थ समाज का निर्माण करेगी । डा अर्चना ने कहा जन 18 साल का किशोर युवा सेना में जाएगा वहां उसका स्वास्थ्य मजबूत किया जाएगा। शारीरिक तौर पर चुस्त दुरुस्त बनाया जाएगा। सेना में मानसिक तौर पर सशक्त बनाया बनाया जाएगा। अग्नि वीर जब इन गुणों को समाहित कर समाज में आएगा तब वो समाज को स्वस्थ बनायेगा। डा अर्चना ने कहा की जब अग्नि वीर आएगा तब उसके लिए पूरा आसमान खुला होगा वो जहां तक उड़ान भरना चाहे भर ले उसके सामने अवसरों को भरमार होगी। डा अर्चना ने कहा जब युवा 18 साल की उम्र में होता तब उसे अपने भविष्य की चिन्ता होनी शुरू होती है। अग्नि पथ योजना उसको इस चिंता से मुक्त करती है।

कार्यकर्म की सह अध्यक्षता जिला भाजपा के सैनिक प्रकोष्ठ के संयोजक शिव कुमार शर्मा ने की उन्होंने मुख्य अतिथि का स्वागत किया । शिव कुमार शर्मा ने युवाओं को सेना की अग्नि वीर योजना का लाभ उठाने का आह्वान किया। राज्य सभा सांसद कृष्ण लाल पंवार ने संगोष्ठी को संबोधित करते हुए कहा की प्रधान मंत्री मोदी देश को हर प्रकार से सुरक्षित कर रहे। उन्होंने। कहा की चीन को सीमा से पीछे हटाने के पीछे मोदी की दृढ़ इच्छा शक्ति थी। पाकिस्तान को हर मोर्चे पर विफल करना मोदी के संकल्प का परिणाम था। मोदी आज रक्षा क्षेत्र में भारत को आत्मनिर्भर बनाने में लगे है।

संगोष्ठी को संबोधित करते हुए पानीपत शहरी विधायक प्रमोद विज ने कहा की अग्नि वीर समाज के क्षेत्र में उपयोगी है। जहां भी अग्नि वीर जाएगा अनुशासित वातावरण पैदा करेगा । सकारात्मक ऊर्जा व माहौल बनायेगा। मंच संचालन जिला महामंत्री रविंद्र भाटिया ने किया।

इस कार्यकम मुख्य रूप से मेयर अवनीत कोर, अशोक कुच्छल,महांत्री कृष्ण छोकर, लोकेश नांगरू, बलविंदर मराठा, ईश कुमार राणा, दुष्यंत भट्ट महावीर दहिया, मुकेश बाल्मिकी गंगा रामस्वामी, सुमित जागलान, सुनीता गोयल मौजूद रहे। एक प्रश्न के उतर में उन्होंने कहा की विपक्ष जब सर्जिकल स्ट्राइक के सबूत मांगते है, एयर स्ट्राइक के सबूत मांगते है उनसे देश की सुरक्षा व रक्षा की चिंता की क्या उम्मीद की जा सके। एक अन्य प्रश्न के उतर में उन्होंने कहा की अग्निवीर अपने वरिष्ठ के साथ सभी तरह की ट्रेनिंग प्राप्त करेंगे। उन्होंने कहा की सेना में रहकर अग्नि वीर अपनी पढ़ाई भी कर सकता है। उन्होंने कहा सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वाले कभी देश हितैषी नही हो सके ऐसे लोगो के लिए सेना में कोई जगह नही है। प्रेस वार्ता संचालन जिला मीडिया प्रभारी ईश कुमार राणा ने किया । वार्ता को राज्य सभा सांसद कृष्ण लाल पंवार, जिला भाजपा अध्यक्ष डा अर्चना गुप्ता व विधायक प्रमोद विज ने संबोधित किया। प्रेस वार्ता ने सैनिक प्रकोष्ठ के संयोजक शिव कुमार शर्मा, रविंद्र भाटिया, कृष्ण छोकर सुनीता गोयल निशा सिंह व सुमित जागलान मौजूद रहे

Comments