Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


नारी उत्थान, उनके सम्मान में भाजपा सरकार हमेशा अग्रणी रही है : नीरू विज

By LALIT SHARMA , in Politics , at September 23, 2024 Tags: , , ,

-भाजपा प्रत्याशी प्रमोद कुमार विज की धर्मपत्नी ने डोर-टू-डोर जाकर की वोट की अपील

BOL PANIPAT, 23 सितंबर। पानीपत शहरी प्रत्याशी प्रमोद कुमार विज की धर्मपत्नी नीरू विज ने तहसील कैंप में डोर-टूू-डोर जाकर लोगों को भाजपा की जनकल्याणकारी नीतियों और योजनाओं की जानकारी दी। नीरू विज ने कहा कि सरकार ने महिला सशक्तिकरण के लिए अनेकों उल्लेखनीय कार्य किए हैं। नारी उत्थान, उनके सम्मान में भाजपा सरकार हमेशा अग्रणी रही है और आगे भी अग्रणी रहेगी। नीरू विज ने कहा कि पीएम ने बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का नारा देकर बेटियों को समाज में बराबरी का अधिकार देने का काम किया है। सरकार अपने इस नारे को आज भी सफल और कामयाब बनाने में जुटी हुई है। देश-प्रदेश में भाजपा सरकार ने महिलाओं को सुरक्षा व सम्मान देने का काम किया है। विभिन्न सरकारी योजनाओं में महिलाओं की प्राथमिकता दी गई है। महिलाओं को आत्म निर्भर बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि शौचालय, रसोई गैस, सुमंगला योजना, आवास, बिजली कनेक्शन सहित अन्य योजनाओं के जरिए महिलाओं को आगे बढ़ाने के साथ ही उन्हें घर मालिक बनाने का भी काम किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बेटियों के हौसलों को पंख दिया है। उन्होंने अपील करते हुए कहा आने वाली 5 अक्तूबर को कमल के निशान का बटन दबाकर पानीपत शहरी विधानसभा में कमल खिलाने का काम करें। इस मौके पर हेमा, रमन, महक दीवान, मुक्ता, इंदु कुकरेजा व शशि सहित अन्य महिला कार्यकर्ता मौजूद रही।

Comments