विकास और सुशासन केवल भाजपा की बैठकों और सरकारी विज्ञापनों तक सिमटा :– सुरेंद्र अहलावत
BOL PANIPAT : भाजपा सरकार ने हर वर्ग की भावनाओं के साथ खिलवाड़ किया है और वर्तमान सरकार ने कुशासन और अव्यवस्था के तमाम पुराने रिकार्ड ध्वस्त कर दिए है। विकास और सुशासन केवल भाजपा की बैठकों और सरकारी विज्ञापनों तक सिमट कर रह गया है। यह विचार सर्वजातीय जन पंचायत के अध्यक्ष सुरेंद्र अहलावत ने पानीपत ग्रामीण विधानसभा के धूप सिंह नगर में “जागो मतदाता जागो “अभियान के तहत जनसभा को संबोधित करते हुए कहे। जनसभा पहुंचने पर कालोनी वासियों ने सुरेंद्र अहलावत समेत सर्वजातीय जन पंचायत के नेताओं का फूल मालाएं डालकर जोरदार स्वागत किया। जनसभा में काफी संख्या में लोगो की हाजिरी को लेकर एसजेपी के नेता गदगद नजर आए।
सुरेंद अहलावत ने कहा कि भाजपा सरकार से वैसे तो समाज का हर वर्ग परेशान है लेकिन इस शासन में पिछड़े और दलित वर्गो का सबसे ज्यादा शोषण हुआ है। उन्होंने मांग की कि हरियाणा में भी बिहार की तर्ज पर जातिगत जनगणना होनी चाहिए और दलित और पिछड़े वर्गो को उनका वाजिब हक मिलना चाहिए। मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर द्वारा हरियाणा में जातिगत जनगणना को नकारना प्रदर्शित करता है कि भाजपा का सबका साथ सबका विकास केवल मात्र एक नारा और स्लोगन है और भाजपा केवल मात्र वर्ग विशेष की भलाई के लिए ही कार्य करती है।
पानीपत ग्रामीण विधानसभा सभी हलकों से पिछड़ा :·
सुरेंद्र अहलावत ने पानीपत ग्रामीण विधानसभा की समस्यायों का जिक्र करते हुए कहा कि हलका विकास और रोजगार के मामला में हरियाणा के सबसे पिछड़े हलकों में शामिल हो गया है और भाजपा विधायक सिर्फ अपने मुंह मिट्ठू मियां बन खुद की तारीफ में मशगूल है। हलके की कालोनियों में जनता मूलभूत आवश्यकताओं के लिए जूझ रही है। काफी कालोनियों में पचास हजार की आबादी पर भी कोई सरकारी स्कूल या प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र तक की सुविधा नहीं है। अहलावत ने दावा किया कि आने वाले हर चुनावों में जनता भाजपा को आईना दिखाने का काम करेगी।
अन्य नेताओं ने भी किया संबोधित:–
जनसभा को सर्वजातीय जन पंचायत के संयोजक डॉक्टर नरेंद्र जेसिया ने संबोधित करते हुए कहा कि आने वाले नगर निगम , लोकसभा ओर विधानसभा चुनावों में सर्वजातीय जन पंचायत भाजपा को हराने के लिए दलगत भावना से ऊपर उठकर अच्छे और समाज का भला सोचने वाले उम्मीदवारों का समर्थन करेगी और जहा योग्य उम्मीदवार नही होंगे वहां सर्वजातीय जन पंचायत अपना उम्मीदवार मैदान में उतारेगी।
उन्होंने कहा कि पहले भाजपा सरकार ने पचायंत चुनावों को लटकाया और अब अपनी हार को देख निगम चुनावों को लटकाने की कोशिश कर रही है। इस सरकार में नगर निगम जनता को परेशान करने का अड्डा बन गया है। जनसभ को वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजू जुनेजा, ग्रामीण अध्यक्ष जसबीर जस्सा कादयान, युवा अध्यक्ष मनीष मराठा, सचिव यशपाल पंवार,भीम सिंह रोड ने भी संबोधित किया।
इस अवसर पर जितेंद्र धीमान, संतराम अहलावत,कुलदीप गुर्जर, अनिल पांचाल, राजेश गुर्जर, श्यामलाल शर्मा, सुबोध देशवाल , ओम पांचाल, सोनू ,सत्यनारायण, नीरज पांचाल किरण पाल कोरी, वंश स्वामी , मोना वाल्मीकि , सागर बाबा, पुनीत पांचाल,बोल्ट विकास जांगड़ा और राजकुमार स्वामी प्रमुख रूप से हाज़िर रहे ।

Comments